WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

NEET Exam : 5 शैक्षणिक संस्थान के 8 केन्द्रों में होगी परीक्षा, 3810 परीक्षार्थी होंगे शामिल, पुख्ता रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

SHARE:

डीसी-एसएसपी ने की नीट परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर की बैठक, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, एसडीएम धालभूम, सिटी एसपी समेत अन्य प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

 

फ़तेह लाइव,रिपोर्टर  

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक् तआयोजन हेतु बैठक की गई. यह परीक्षा 4 मई को आयोजित होगी, जिसके लिए जिला अंतर्गत 5 शैक्षणिक संस्थान के 8 केन्द्रों में परीक्षा आयोजित की जाएगी जिसमें 3810 परीक्षार्थी शामिल होंगे. अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. केन्द्र में परीक्षार्थियों का प्रवेश पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हो जाएगा, अपराह्न 01:30 बजे के बाद प्रवेश निषेध रहेगा.

यह भी पढ़े : today horoscope : आज का राशिफल | जानिए कैसा होगा आपका दिन

बैठक के दौरान जिला के वरीय पदाधिकारियों ने नीट परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं. उन्होने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था और सतत निगरानी के अलावा प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच और पहचान पत्र का अनिवार्य सत्यापन करें. परीक्षा केंद्रों के निर्धारित दायरे में धारा 144 लागू कर भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करना समेत मेडिकल और आपातकालीन सुविधाओं की उपलब्धता तथा परीक्षा की गोपनीयता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें.

उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. निर्धारित एसओपी के अनुरूप परीक्षा का संचालन हो, किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. परीक्षा तिथि को परीक्षा केन्द्र के अलावे परीक्षा पूर्व में भी आसपास के वातावरण, घटनाओं और संदिग्ध गतिविधियों पर भी सख्त निगरानी रखी जाए. उन्होने प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों एवं सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिया किस समय रिपोर्टिंग, सुगम प्रवेश, परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें.किसी भी स्तर पर संवादहीनता की स्थिति नहीं हो यह सुनिश्चित करेंगे.

संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वह्न करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सभी परीक्षार्थी को बिना किसी असुविधा के परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिलना चाहिए, इसके लिए आवश्यकतानुसार हेल्प डेस्क की स्थापना और समुचित सूचना बोर्ड लगाए जाएं. परीक्षा के सफल संचालन में सभी अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि समन्वित प्रयासों से जिले में नीट परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा.

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किए जाएंगे. जिला नियंत्रण कक्ष के अलावा सभी परीक्षा केन्द्रों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित होंगे. परीक्षार्थी केवल एडमिट कार्ड और फोटो के साथ परीक्षा केन्द्र में इंट्री लेंगे, किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्टेशनरी, ऑर्नामेंटस आदि लेकर नहीं आएंगे. पुलिस उपाधीक्षकों को उन्होने होटल, रेस्तरां तथा अन्य आश्रयस्थलों की जांच करने का निर्देश दिया.

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एसीएमओ जोगेश्वर प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, डीआईओ किशोर प्रसाद, सीओ मानगो ब्रजेश श्रीवास्तव, डीईओ मनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, सेंटर सुपरिटेंडेट समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर