WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

New Delhi : राष्ट्रपति से मिले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कहा झारखंड में बढ़े आदिवासियों पर अत्याचार

SHARE:

केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर रेल, हवाई सेवा के विस्तार और साहेबगंज मल्टीमॉडल हब पर चर्चा की

नई दिल्ली/रांची।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में बढ़ते भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राज्य में महिलाओं और आदिवासियों का अत्याचार बढ़ गए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति दिन पर दिन चौपट होती जा रही है। राज्य में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हर तरफ अराजकता की स्थिति बन गई है।

धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का रास्ता साफ

इसके बाद नई दिल्ली में दास ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इसमें उन्होंने बताया कि धालभूमगढ़ में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए वन विभाग की आपत्तियों और अड़चनों को दूर कर लिया गया है। कुछ कानूनी अड़चनें हैं, उन्हें दूर कर जल्द से जल्द एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शुरू करने का आग्रह किया। इस एयरपोर्ट के निर्माण के लिए पहले ही बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। इस पर सिंधिया ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके साथ ही उड़ान योजना के तहत तैयार दुमका, पलामू के चियांकी और बोकारो एयरपोर्ट से भी जल्द उड़ान शुरू करने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र विमान सेवा शुरू करने के लिए आश्वस्त किया।

टाटा दानापुर ट्रेन बक्सर तक चलाने की मांग

इसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान उन्होंने टाटा-दानापुर एक्सप्रेस को बक्सर तक बढ़ाने का आग्रह किया। इस पर रेल मंत्री ने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही रांची- जमशेदपुर भाया कांड्रा होकर नई रेल लाइन के निर्माण के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया। इनके साथ ही पूर्वा एक्सप्रेस को रामपुरहाट-दुमका-जसीडीह मार्ग से चलने, दुमका से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन, गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस का दुमका तक विस्तार, विक्रमशिला एक्सप्रेस को दुमका से खोलने तथा दुमका-जामताड़ा नई रेल लाइन की मंजूरी का आग्रह किया। रेल मंत्री जी ने जल्द निर्णय का भरोसा दिलाया।

केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर से मुलाकात कर साहिबगंज में तैयार मल्टीमॉडल हब के दूसरे चरण का कार्य शीघ्रता से शुरू करने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने यथाशीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। दास ने कहा कि इन कार्यों से संथाल समेत पूरे राज्य में विकास के द्वार खुलेंगे। राज्य का आर्थिक विकास तेज होगा और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। मंत्रियों से मुलाकातों के दौरान दुमका के सांसद सुनील सोरेन भी उनके साथ उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर