Sakchi Gurudwara : वोटर लिस्ट में काले की आपत्ति आने पर विपक्ष ने किया कटाक्ष, जोगी बोले कुर्सी की खातिर हाईकोर्ट जाकर निशान सिंह ने संगत का किया अपमान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद को लेकर होने वाला चुनाव सुर्खियों में बना हुआ है. अभी चुनाव कब होता है, यह देखने वाली बात है, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच वाक युद्ध जारी है. सीजीपीसी से जारी चुनावी प्रक्रिया में नामांकन करने वाले कार्यकारी प्रधान निशान सिंह टीम के महासचिव परमजीत सिंह काले ने सोमवार को एक बयान जारी किया है. उन्होंने वोटर लिस्ट पर आपत्ति जताते हुए चुनाव कमेटी को एक पत्र लिखा था, जिसका विपक्ष की टीम के प्रमुख समर्थक जोगिंदर सिंह जोगी ने कटाक्ष किया है और हास्यपद बताया है.

जोगी ने कहा कि अभी चुनाव में एक उम्मीदवार हैं. उनका एक बयान पढ़कर हंसी के साथ बड़ा ही दुख लगा कि वह कह रहे हैं कि यह जो वोटर लिस्ट हमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की चुनाव कमेटी से मिली है. वह अधूरी एवं त्रुटि पूर्ण है. जोगी ने परमजीत सिंह काले का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि यह वही वोटर लिस्ट है, जिसे आपने गुरुद्वारा साहेब साकची के प्रधान, कमिटी ने मिलकर एवं कन्वेनर के हस्ताक्षर के साथ चुनाव कराने के लिये बनाया था. इसी वोटरलिस्ट पर 8 मई को चुनाव कराने की घोषणा की गई थी. बड़े ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आप जेनरल सेक्रेटरी थे. आपलोगों के द्वारा जो वोटर लिस्ट बोर्ड पर लगाई है और उस पर यह चुनाव करवा रहे हो फिर आप ही बोल रहे हो की वो वोटर लिस्ट गलत एवं त्रुटिपूर्ण है. इससे यह स्पष्ट होता है कि चुनाव में गड़बड़ी कमेटी एवं कन्वीनर दोनों मिलकर कर रहे थे. इसलिए हम बार बार कह रहे थे की एसडीओ एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ही इस चुनाव को करवाए, जिससे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं नियमित चुनाव होगा. हमारी बात एसडीओ मैडम और सीजीपीसी ने मानी, हम उनका तहे दिल से आभार करते हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके साथ ही जोगिंदर सिंह जोगी ने पूर्व प्रधान निशान सिंह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 50-60 साल के इतिहास में निशान सिंह पहले प्रधान हैं, जो कुर्सी के लिए हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. आखिर उन्हें कुर्सी में कौन सा शहद दिख गया, जिसमें वे मधुमखी की तरह चिपके रहना चाहते हैं. जोगी ने कहा कि हाईकोर्ट जाकर निशान सिंह ने साकची की संगत का अपमान किया है, जिसका जवाब संगत उन्हें देने के लिए तैयार खड़ी है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें