WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा क्षेत्र में पानी आपूर्ति की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र

SHARE:

  • गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से निपटने के लिए टैंकर से पानी आपूर्ति की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत को देखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी और आसपास के पंचायत क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने एक मांग पत्र सौंपा. इस मांग पत्र का नेतृत्व पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने किया. पत्र में बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अधूरे कार्यों और बागबेड़ा बृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना के धीमे विकास पर चिंता जताई गई. पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि पानी का लेयर 700 फीट नीचे चला गया है और इस कारण पानी की भारी किल्लत हो रही है. चापाकल और जल मीनार भी खराब पड़े हैं, जिसके कारण लोग पानी खरीदने को मजबूर हैं. ऐसे में पानी टैंकर से आपूर्ति करने की मांग की गई है ताकि लोगों की प्यास बुझाई जा सके.

इसे भी पढ़ें Giridih : श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति की बैठक संपन्न

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अवर उपायुक्त ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई करने का दिया निर्देश

मांग पत्र प्राप्त होने के बाद अवर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद ने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को संबंधित पदाधिकारियों के पास पत्र अग्रसारित करने का आदेश दिया. इसके साथ ही, यूटिलिटी सर्विस कंपनी लिमिटेड (जुस्को) और तारापुर एंड कंपनी के प्रबंधकों को पत्राचार कर जल्द से जल्द पानी टैंकर से पानी आपूर्ति करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी सुधीर दुबे, राकेश सिंह, और संजय कुमार महतो सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर