Patamda : विधायक मंगल कालिंदी चापाकल गाड़ी लेकर पहुंचे नामसोल, नया चापाकल अधिष्ठापन कार्य कराया शुरू

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी सोमवार को बोड़ाम प्रखंड की गौरडीह पंचायत अंतर्गत नामसोल गांव चापाकल गाड़ी को साथ में लेकर पहुंचे और गांव में नया चापाकल लगवाने हेतु पूजा अर्चना करते हुए अधिष्ठापन कार्य शुरू कराया। विधायक ने बताया कि स्थानीय लोगों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि नामसोल गांव में एक भी चापाकल नही होने के कारण पेयजल संकट से ग्रामीण जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामलें को गंभीरता से लेते हुए पेयजल संकट दूर करने के लिए अविलंब प्रत्येक पंचायत में 10 चापाकल योजना से नया चापाकल लगवाने का काम शुरू करवा दिए है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया ने एक्सएलआरआई जमशेदपुर के साथ किया एमओयू

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गांव में चापाकल लग जाने से गांव के दर्जनों परिवारों को स्वच्छ पेयजल मिलने लगेगी। इधर गांव में नया चापाकल लगने का काम शुरू होते ही ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। मौके पर झामुमो नेता विनय मंडल, दीपंकर महतो, बासुदेव कुंभकार, रवींद्र गोराई, शिवशंकर कुंभकार, पशुपति कुंभकार, हाड़ीराम कुंभकार, सुसेन कुंभकार, भारती कुंभकार व कौशल्या कुंभकार आदि ग्रामीण मौजूद थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें