Patna City : लखविंदर सिंह के आयोग का उपाध्यक्ष बनने पर सिखों में हर्ष

SHARE:

सरकारों से बात कर संवैधानिक अधिकार दिलाने की कोशिश होगी : उपाध्यक्ष

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्म स्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के कनीय उपाध्यक्ष सरदार लखबिन्दर सिंह लक्खा को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्वोत्तर भारत के सिखों में काफी हर्ष है. कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बिहार में एनडीए सरकार के मुखिया नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के प्रति आभार जताया है कि उन्होंने उपाध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद पूर्वोत्तर बिहार के एक साधारण सिख को देकर सभी सिखों को गौरवान्वित किया है.

गुरु गोविंद सिंह गर्ल्स हाई स्कूल पटना के पूर्व सचिव अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने उनसे संपर्क कर बधाई दी. उपाध्यक्ष सरदार लक्खा सिंह ने आश्वस्त करते हुए कहा कि तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के माध्यम से सिखों की धार्मिक एवं सामाजिक समस्याओं को दूर करने का पूरा कार्य करेंगे. बिहार के साथ-साथ झारखंड उड़ीसा पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर इनके संवैधानिक अधिकारों को दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे. वहीं तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के लंबित चुनाव प्रक्रिया को सर्वसम्मति से शुरू करने की कोशिश करेंगे इसके साथ ही गया, नवादा, नालंदा, पटना में जहां भी तख्त साहब की अचल संपत्ति को लेकर मतभेद है, उसके निदान का रास्ता तलाशने में गुरु महाराज की कृपा एवं संगत के आशीर्वाद से सफल होंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर