Breaking News
Jamshedpur : फोटोग्राफर एसोसिएशन ने किया ‘OPS Odisha Photo Fair 2026’ के पोस्टर का विमोचन P&M Mall Jamshedpur : पीएंडएम मॉल में सीलिंग की कार्रवाई, अतिरिक्त जमीन पर कब्जे की शिकायत पर टाटा स्टील ने कराया संयुक्त सर्वे Lady Meherbai Tata Biography : लेडी मेहरबाई टाटा की दूरदर्शी सोच, त्याग से लेकर महिला अधिकारों तक छोड़ी अमिट छाप Tata Steel Production Growth : Jamshedpur : टाटा स्टील के उत्पादन में 10% की वृद्धि, दूसरी तिमाही में 6.21 मिलियन टन कच्चे इस्पात का उत्पादन Jamshedpur : JRD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार होगा इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 7 संस्थानों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम Jamshedpur : गरबा-डांडिया के व्यवसायीकरण पर उठे सवाल, ‘जश्न इवेंट’ की डांडिया नाइट रद्द होने का दावा; आयोजनों की सुरक्षा और जीएसटी जांच की मांग
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

People are scared of theft : बागबेड़ा कॉलोनी में चोरी से दहशत, लोगों ने थाना पहुंचकर जताया आक्रोश

SHARE:

पुलिस नहीं कर पा रही चोरी की घटनाओं का खुलासा : पंचायत प्रतिनिधि

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी गणेश पूजा मैदान स्थित ब्लॉक नंबर 70/02/04, रोड नंबर दो निवासी पीयूष कुमार सिंह के घर में रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 10 मीटर कॉपर का तार काटकर फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर अंदर घुसने का भी प्रयास किया, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके।

घटना के संबंध में पीयूष कुमार सिंह ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, बागबेड़ा कॉलोनी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में कॉलोनी के सैकड़ों लोग बागबेड़ा थाना पहुंचे और अपनी नाराजगी जताई।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया संतोष ठाकुर ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले कई दिनों से बागबेड़ा कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक बागबेड़ा थाना किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाया है। इससे कॉलोनी के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई और अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे जिले के वरीय आरक्षी अधीक्षक से मिलकर मांग पत्र सौंपेंगे।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, बागबेड़ा कॉलोनी निवासी राजा राव, भास्कर राव, शैलेंद्र कुमार लाल दास, बसंत तिवारी, नंदू सिंह, गौतम, पीयूष कुमार सिंह, गुड्डू तिवारी, संजीव कुमार, अर्जुन प्रसाद, ललन सिंह, रंजीत शर्मा, श्रीनिवास राव, संतोष शर्मा, शुभम कुमार, प्रणव शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर