Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Giridih : चैती दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारी को लेकर पूजा समिति की बैठक संपन्न

SHARE:

  • समिति ने उत्साहपूर्वक पूजा आयोजन के लिए जिम्मेदारियों का किया निर्धारण

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह जिले के थाना मोड़ देवरी में चैती दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पूजा समिति की बैठक अध्यक्ष फुलचंद हाजरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. नवरात्र पूजा की शुरुआत 30 मार्च से होने जा रही है, और इसी संदर्भ में सार्वजनिक चैती दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एकत्रित हुए. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पूजा महोत्सव को धूमधाम से और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. इसके लिए सभी सम्मानित सदस्यों को उनके दायित्वों के निर्वहन के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई. पूजा समिति के सदस्यों ने आयोजन को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : क्राइम की दो खबरें पढ़ें एक क्लिक में

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

बैठक में यह भी तय किया गया कि पूजा स्थल पर कलश स्थापना के साथ हर रात प्रोजेक्टर पर धार्मिक सीरियल चलाए जाएंगे. विजय दशमी से दो दिन तक स्थानीय युवाओं द्वारा नाटक और नृत्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. साथ ही, मेले के सफल आयोजन के लिए जरूरी जिम्मेदारियों का भी निर्धारण किया गया. बैठक के दौरान चंदा रसीद का वितरण भी किया गया. बैठक में पूजा समिति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और अन्य सदस्य मौजूद थे, जिनमें प्रमुख रूप से फुलचंद हाजरा, सुखदेव हाजरा, बैकुंठ चौधरी, उमेश कुमार, शोभन हाजरा, रामदेव बाबा, सुरेश हाजरा, किशोर राम दास, और अन्य सदस्य शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर