फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में पोटका पंचायत अंतर्गत टाँगरसाई गांव में भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कला प्रेमी उपस्थित रहे। छऊ कलाकारों की पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक प्रस्तुति ने देर रात तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

छऊ नृत्य हमारी सांस्कृतिक धरोहर : विधायक

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी परंपरा, संस्कृति और लोक कला से जोड़ने का कार्य करते हैं। विधायक ने कलाकारों एवं आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि हेमंत सरकार राज्य की लोक संस्कृति और पारंपरिक कला के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

ग्रामीणों और कलाकारों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम में सतीश सरदार, आनंद दास, मुनिलाल सरदार, जयसिंह सरदार, हराधन मुंडा, दीपु मंडल, सालखन हांसदा, आलू दास, पोलटू सरदार, लेढा दास, दीपक मुंडा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने विधायक संजीव सरदार की सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र की लोक कला एवं परंपराओं को नई पहचान मिल रही है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version