WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन गरजे, कहा – सिर्फ भाजपा में है बंगलादेशी घुसपैठिये को बाहर करने का दम

SHARE:

भाजपा के कोल्हान प्रमंडल संकल्प यात्रा के तहत पोटका विधानसभा में आयोजित हुई विशाल परिवर्तन सभा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने परिवर्तन का किया आह्वान

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी की कोल्हान प्रमंडल में चल रही परिवर्तन यात्रा मंगलवार को पोटका विधानसभा पहुंची। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पोटका विधानसभा क्षेत्र के जुड़ी गांव स्टेडियम मैदान में विशाल परिवर्तन सभा आयोजित की गयी। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित परिवर्तन सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जिला प्रभारी डॉ जीतू चरण राम, पूर्व केंद्रीय मंत्री बिशेश्वर टुडू ,पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत कई अन्य वरीय नेतागण शामिल हुए। विशाल परिवर्तन सभा में पोटका मंडल अंतर्गत विभिन्न मंडलों से हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी एवं भाजपा समर्थक व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार की लूट, झूठ और वादाखिलाफी से झारखंड की जनता हताश और निराश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सिर्फ अपने परिवार को आदिवासी समाज मानते हैं और किसी अन्य आदिवासी नेता को आगे बढ़ने नहीं देना चाहते। जनजातीय समाज की बातें करने वाले हेमंत सोरेन झारखंड और झारखंडवासियों के लिए संघर्ष करने वाले जनजातीय समाज के लोगों को ही बेइज्जत करने का काम कर रहे। कहा कि हेमंत सोरेन से पूछना चाहता हूँ कि क्या चंपाई दा आदिवासी नहीं थे? क्या वह आसमान से टपक के आये थे? आखिर,क्यों उनसे मुख्यमंत्री की कुर्सी छिनी गयी? यह पूरे आदिवासी समाज का अपमान है।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने वनाधिकार कानून के तहत झारखंड सरकार को कई बार पत्र लिखे, लेकिन राज्य सरकार ने इसे लागू करने में कोई रुचि नहीं दिखाई। इसके साथ ही उन्होंने पोटका के विधायक पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे कभी आदिवासी समाज के मुद्दों पर चर्चा नहीं करते, बल्कि निजी स्वार्थ और अवैध कमाई एवं नदी के बालू को खाली करने में लगे हुए हैं।उत्पाद सिपाही मे छह सौ पद के लिये पांच लाख युवाओं को दौड़ाया जा रहा है, जिसमें अबतक 17 युवाओं की मृत्यु हो चुकी है। यह सरकार अपने चुनावी घोषणापत्र मे महिलाओं को दो हजार रुपया प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ चुनाव के लिए तीन माह पूर्व एक-एक हजार रुपया देना शुरू किया है। हेमंत सरकार ने युवा, महिला, किसान, आदिवासी समाज, बुजुर्ग सभी को ठगने का काम किया।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू, जैसे अन्य वीरों की धरती को बेचने के लिए ही झारखंड अलग राज्य बना था? अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमारा संकल्प सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं है, बल्कि जनता के मौलिक अधिकारों के परिवर्तन का है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पोटका, धालभूमगढ़, चाकुलिया, राजनगर व अन्य क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर एकलव्य विद्यालयों के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित किए, लेकिन राज्य सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि हेमंत सोरेन के सभी करतूतों का जवाब जनता पुरजोर तरीके से देने के लिए तैयार है।

झारखंड की संस्कृति और सभ्यता बचाने के लिए परिवर्तन जरूरी

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के लिये संघर्ष एवं आंदोलन के पश्चात भाजपा ने ही झारखंड को सजाने एवं संवारने का काम किया है। राज्य का संपूर्ण विकास भाजपा ही कर सकती है। संथाली भाषा को आठवीं अनुसूचि मे शामिल करने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस पार्टी कभी भी आदिवासी मुलवासी की हितैषी नहीं रही है। कांग्रेस के शासन में आदिवासी एवं मुलवासी समाज के लोगों पर गोली चलाई गयी। आज झारखंड के संथाल परगना समेत कोल्हान क्षेत्र मे बंग्लादेशी घुसपैठ बड़ी समस्या बन गयी है, जिसका समाधान अब जरूरी हो गया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार में वो दम है जो बंगलादेशी घुसपैठियों को बाहर कर झारखंड की संस्कृति, सभ्यता के साथ जल, जंगल और जमीन को सुरक्षित रख सकते हैं। आज पूरे राज्य मे परिवर्तन जरूरी है और जनसभा में उमड़ी जनता की भीड़ का संदेश है कि अब लोग परिवर्तन के मूड में हैं।

जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में झारखंड की दुर्गति और भ्रष्टाचार की कहानी किसी से छिपी नही है। आज झारखंड में लूट, झूठ और भ्रष्टाचार का बोलबाला है, और इसपर आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से पूरे राज्य में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। विद्युत महतो ने कहा कि पहले भाजपा सरकार में चौबीस घंटे में ट्रांसफार्मर बदल जाता था लेकिन अब 8 से 10 दिन में भी ट्रांसफार्मर नही बदलता है। बंद पड़े माइंस खुल नहीं रहे है, जिससे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इसलिए राज्य में परिवर्तन अब जरूरी है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह कोल्हान प्रमंडल के परिवर्तन यात्रा के प्रभारी डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि झारखंड में पिछले पौने पांच सालों में 7 हजार से अधिक महिलाओं पर अत्याचार के मामले सामने आए हैं, लेकिन इनमें से एक भी मामले में दोषियों को सजा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि यह राज्य की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नाकामी को दर्शाता है। हेमंत सोरेन ने चुनाव के दौरान झूठे सपने दिखाकर सत्ता प्राप्त की, लेकिन सरकार बनने के बाद लाखों युवाओं के सपनों को झूठे आश्वासनों के जरिए चकनाचूर कर दिया।

पोटका के पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि हेमंत सरकार ने महिलाओं से अनेकों वादे कर सत्ता प्राप्त की। लेकिन आज की स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। राज्य की महिलाएं भय और असुरक्षा के माहौल में जी रही हैं। सरकार की उदासीनता और वोट बैंक पॉलिटिक्स के के कारण महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। हेमंत सरकार महिलाओं को ठगने का काम कर रही है और इसका जवाब जनता इस विधानसभा चुनावों में देने को तैयार है।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सह परिवर्तन यात्रा के सह प्रभारी नंदजी प्रसाद ने कहा कि हेमंत सोरेन ने एक वरिष्ठ आदिवासी नेता, जिन्होंने अपने खून-पसीने से झारखंड का निर्माण किया था, उन्हें अपमानित कर मुख्यमंत्री पद से हटा दिया। एक आदिवासी नेता के अपमान का बदला कोल्हान की जनता जरूर लेगी। कोल्हान सहित पूरे राज्य में हेमंत सरकार के अकर्मण्यता और वादाखिलाफी पर परिवर्तन की बयार चल रही है।

इस दौरान स्वागत संबोधन भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं मंच संचालन जिला मंत्री मनोज राम ने किया।

परिवर्तन सभा में जिला परिषद सूरज मंडल, सविता सरदार, पार्वती मुंडा, सोनमणी सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, गुंजन यादव, रमेश हांसदा, संजीव कुमार, अनिल मोदी, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, गणेश सरदार, मनोज सरदार, उपेंद्रनाथ सरदार, सुबोध झा, रविंद्र सरदार, हलदर दास, अमित मिश्रा आनंद कुमार, अश्वनी तिवारी, किशोर गिरी समेत अन्य मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर