फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे राखामाइन्स रेंज के रेंजर को गुप्त सूचना मिलने पर रेंजर विमद कुमार के द्वारा ताबड़तोड़ छापामारी करते हुए रखा वन क्षेत्र के जंगल से कीमती लकड़ियों से लदा ट्रक को जब्त कर अवैध लकड़ी के कारोबार करने वाले माफिया एवं ट्रक ड्राइवर पर वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरु की है।

यह भी पढ़े : Saraikela : खैरकोचा पुलिया में ट्रेलर धंसा, राजनगर का जमशेदपुर से संपर्क टूटा, राहत कार्य जारी, देखें – Video

जिस मामले को भाजपा एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री गणेश सरदार, भाजपा नेत्री देवी कुमारी भूमिज, स्वपन कुमार मित्रा, शंकर मुंडा, सदानंद साहू, के द्वारा हाता में एक प्रेस वार्ता का माध्यम से जानकारी दिया कि पिछले 6 महीने से ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को वन की कटाई एवं लकड़ी की तस्करी होने पर जानकारी दी जा रही थी।

जिसको लेकर वन विभाग के द्वारा देर रात छापामारी करते हुए करवाई की गई। प्रेस वार्ता में मांग की गई की लकड़ी के अवैध कारोबार, साथ ही वन क्षेत्र में अवैध आयरन एवं सफेद पत्थर का खनन किया जा रहा है. कीमती लकड़ियों का अवैध कारोबार को लेकर तत्काल मामला दर्ज करते हुए, दोषियों पर कार्रवाई करते हुए, जेल भेजा जाना चाहिए।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version