WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर प्रभात फेरी और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

  • सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और जागरूकता के लिए विभिन्न जागरूकता उपायों पर जोर

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह में जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर एक विशाल प्रभात फेरी और सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में जिले भर के लोग शामिल हुए और उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया. प्रभात फेरी के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें. खासकर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की गई. साथ ही, लोगों को अपने वाहन के सभी दस्तावेज सही और दुरुस्त रखने के महत्व के बारे में बताया गया, ताकि सड़क दुर्घटना के बाद नुकसान का दावा करते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो.

इसे भी पढ़ें : Giridih : श्री गुरु नानक विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने पेश किए शानदार मॉडल

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती हैं. इस दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि सड़क पर कभी भी क्रोधित होकर वाहन न चलाएं और हमेशा गति सीमा का पालन करें. सड़क सुरक्षा माह के तहत गिरिडीह जिले में कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए. इनमें जागरूकता रथ, हेलमेट वितरण, ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग, सड़क सुरक्षा शपथ, नुक्कड़ नाटक, रोड सेफ्टी बाइक रैली, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम और रोड सेफ्टी क्विज शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Giridih : नगर भवन में पत्रकारिता और प्रशासन के बीच समन्वय पर जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

इसके साथ ही, “नो हेल्मेट नो फ्यूल” और “Run for Road Safety” जैसी पहलें भी आयोजित की गईं, जो लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति और भी जागरूक करने में मददगार रही. इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी, ट्रैफिक प्रभारी दुगनो टोपनो, एमवीआई शुभम लाल, गौरी शंकर, इरफान अहमद, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन मोहम्मद वाजिद हसन और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया और जिले के लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर