Jamshedpur : सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि ने उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मांगी जानकारियां

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने जमशेदपुर अक्षेस एवं मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिख कर 15वें वित्त आयोग की राशि से हुए विभिन्न परिसंपत्तियों की खरीद करने से संबंधित जानकारी मांगी है।

मिश्रा ने दोनों नगर निकायों से जानना चाहा है कि 15वें वित्त आयोग की राशि से जैम पोर्टल के माध्यम से किन किन वर्षों में कितनी परिसम्पत्तियों का क्रय किया गया है?

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्रय के पश्चात उन परिसम्पत्तियों का रख-रखाव एवं उपयोग कैसे किया जा रहा है। मिश्र ने जानना चाहा कि 15वें वित्त आयोग के मद से तीन पहिया रिक्शा एवं सड़क की सफाई के लिए जो गाड़ियाँ खरीदी गयी थी, उसका क्या उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने उप नगर आयुक्त से उक्त जानकारियां शीघ्रता से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें