फतेह लाइव, रिपोर्टर.
श्री दावरा यूनिवर्सिटी में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में जमशेदपुर के शिक्षक सह सक्सेस क्लासेज के निदेशक सुमित मिश्रा को बेस्ट टीचर एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
सुमित मिश्रा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन देने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने इस सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

