WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Rajasthan Mahotsav : राजस्थान की संस्कृति, शौर्य, कला एवं विरासत का भव्य संगम बनेगा “राजस्थान महोत्सव सह मेला-2026, मिनी, जैसलमेर की संस्कृति होगी विशेष आकर्षण का केंद्र

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में आगामी 17, 18 एवं 19 मई 2026 को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर में तीन दिवसीय भव्य राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राजस्थान की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, कला, संगीत, खान-पान एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम होगा।

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन समिति ने बताया कि इस महोत्सव का शुभ उद्घाटन 17 मई रविवार को संध्या 5:00 बजे होगा। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को मुख्य उद्घाटनकर्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन की भी संभावना है। इसके अतिरिक्त कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, टाटा स्टील, उद्योगपति एवं गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि “राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026” केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध परंपरा, लोक संस्कृति, शौर्य, कला एवं सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुँचाने का एक भव्य प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में जमशेदपुरवासियों को राजस्थान की जीवंत संस्कृति, पारंपरिक लोक कला, खान-पान एवं राजस्थानी आतिथ्य का अद्भुत अनुभव प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि तीनों दिनों तक जमशेदपुर की फिजाओं में राजस्थान की माटी की सौंधी खुशबू महकेगी। शहरवासियों को राजस्थान की लोक संस्कृति, पारंपरिक कला एवं राजस्थानी जीवन शैली का जीवंत अनुभव कराने के उद्देश्य से इस महोत्सव को विशेष रूप से तैयार किया गया है। महोत्सव के दौरान राजस्थानी लोक संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियाँ होंगी।

17 मई को प्रसिद्ध लोक गायक संजय मुकुंदगढ़ लोक संगीत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। 18 मई को सुप्रसिद्ध थिएटर ग्रुप टर्बन टेल्स द्वारा हास्य-व्यंग्य से भरपूर मारवाड़ी नाटक शेक्सपियर म्हारो जमाई का मंचन किया जाएगा, जिसके लेखक एवं निर्देशक ध्रुमित चौहान हैं। वहीं 19 मई को भारत की प्रसिद्ध लोक संगीत सम्राज्ञी मरु कोकिला सीमा मिश्रा अपनी मधुर प्रस्तुतियों से राजस्थान की लोक संस्कृति का रंग बिखेरेंगी।

इस वर्ष के आयोजन में पहली बार “मिनी जैसलमेर” की विशेष झलक भी देखने को मिलेगी, जहाँ लोगों को जैसलमेर की संस्कृति एवं रेगिस्तानी वातावरण का अनुभव कराया जाएगा। यहाँ विशेष रूप से तैयार रेत के टीलों, पारंपरिक राजस्थानी सजावट एवं ऊंट की सवारी का आनंद लोग उठा सकेंगे। यह आकर्षण बच्चों एवं परिवारों के लिए विशेष केंद्र रहेगा।

महोत्सव में आकर्षण का प्रमुख केंद्र “चोखी ढाणी” की विशेष थीम रहेगी, जहाँ लोग पारंपरिक राजस्थानी वातावरण में बैठकर राजस्थानी व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। यहाँ लोक संगीत, ऊंट सज्जा, कठपुतली नृत्य, घूमर, कलबेलिया नृत्य, मेहंदी, चूड़ी, पारंपरिक श्रृंगार एवं ग्रामीण संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

साथ ही मेले में विभिन्न प्रकार के राजस्थानी स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें पारंपरिक राजस्थानी वस्त्र, हस्तशिल्प, सजावटी सामग्री, आभूषण, राजस्थानी कला सामग्री, गृह सज्जा उत्पाद एवं अन्य पारंपरिक वस्तुएँ उपलब्ध रहेंगी। राजस्थानी खान-पान के स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र होंगे।

मेले में बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों के लिए अनेक आकर्षक गतिविधियाँ आयोजित होंगी। साथ ही गेम जोन, सांस्कृतिक झाँकियाँ एवं मनोरंजन कार्यक्रम भी लोगों को राजस्थान की संस्कृति से जोड़ने का कार्य करेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि “चोखी ढाणी” हेतु स्लॉट आधारित प्रवेश व्यवस्था रखी गई है, जिसके लिए अग्रिम बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है।

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने जमशेदपुर एवं आसपास के लोगों से इस ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन में परिवार सहित शामिल होकर राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति एवं विरासत का आनंद लेने की अपील की है। इस अवसर पर मुकेश मित्तल ने सम्मेलन के सभी मुख्य संरक्षक, संरक्षकगण, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, महिला विंग, यूथ विंग, मारवाड़ी समाज के विभिन्न घटक, वृहद मारवाड़ी समाज, सभी दानदाताओं के प्रति आयोजन में सहयोग प्रदान करने हेतु कोटि-कोटि आभार प्रकट किया।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा, जिला संरक्षक दीपक भालोटिया, अशोक गोयल, कृष्णा भालोटिया, हरि मित्तल, प्रांतीय संयुक्त महासचिव विमल अग्रवाल, भोला चौधरी, किशोर गोलछा, जगदीश खंडेलवाल, मामचंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर