Breaking News
Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ Sangrur : ਲਾਲਾ ਜਗਤ ਨਰਾਇਣ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ’ਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ’ਤੇ ਘਿਰੇ ਮਸਤੂਆਣਾ ਕੌਂਸਲ ਸਕੱਤਰ ਖਹਿਰਾ, ਸਪਸ਼ਟੀਕਰਨ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫ਼ੀ: ਸਿੱਖ ਜਥਾ ਮਾਲਵਾ Ranchi : रेलवे स्टेशन पर 8 लाख का 16 किलो गांजा जब्त, नाबालिग पकड़ा गया Ranchi Divison : यात्रियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, आरपीएफ रांची को मिला ‘सिक्योरिटी शील्ड’ अवार्ड New Delhi/Jamshedpur : कुड़माली को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, विद्युत महतो समेत चार सांसदों ने अमित शाह से की मुलाकात Jamshedpur : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बोझा का लंगर होटल ताज में, नामदाबस्ती गुरुद्वारा में होगी अंतिम अरदास

Jamshedpur : बजट के नाम पर सिर्फ घोषणाएं करती है सरकार, पूर्ण नहीं करती – रामचंद्र सहीस

SHARE:

  • आर्थिक बजट पर आजसू नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया, बेरोजगारी और पलायन को लेकर जताई चिंता

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आजसू केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहीस ने कहा कि इस बजट में कुछ भी खास नहीं है. राज्य सरकार पिछले बजट की घोषणाओं को अगर पूरा कर देती तो इस बजट का महत्व समझ में आता, लेकिन सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है और उन पर अमल नहीं करती. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अबुआ आवास, मईया योजना, सड़क सुरक्षा और महिला सुरक्षा जैसी योजनाएं मात्र कागजों तक सीमित हैं, जिनका कोई भी फायदा आम जनता तक नहीं पहुंच रहा है. सरकार योजनाओं के नाम पर केवल लूटने का काम कर रही है, जिससे राज्य का युवा बेरोजगार और पलायन करने को मजबूर हो रहा है.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : तुरियाबेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अबुआ बजट नहीं, बबुआ बजट – आजसू नेता कन्हैया सिंह

राज्य के अनुपूरक बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि यह बजट अबुआ बजट नहीं बल्कि बबुआ बजट है. इस बजट में रोजगार के कोई अवसर नहीं दिखते और कोई नई योजना भी सामने नहीं आ रही है, जिससे राज्य के युवा वर्ग को लाभ हो. उन्होंने यह भी कहा कि यह बजट राज्य की रौशनी कम करने और अंधेरा बढ़ाने का बजट है, जिससे मध्यम वर्गीय लोग और पिछड़े वर्ग के लोग और अधिक पिछड़ेंगे. उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि इस बजट के कारण शहर से पलायन और बढ़ेगा. वहीं, आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि बजट में रोजगार सृजन की कोई योजना नहीं है, और यह अव्यवस्थित बजट आम लोगों की जेब पर भारी पड़ेगा. इस बजट में न तो शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कोई संभावना है, न ही स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार हो रहा है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर