फतेह लाइव, रिपोर्टर.

राजधानी रांची में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यालय में एक अति महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई. इसमें भाजपा के सभी मंच, मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी एवं आईटी सेल प्रभारी शामिल हुए, जिसमें जमशेदपुर से भारतीय जनता पार्टी के नेता रॉकी सिंह उपस्थित थे, जो की अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व पर हैं.

यह भी पढ़े : Petrol Pump closed : 2 सितंबर को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पूरे झारखंड में बंद रहेगा पेट्रोल पंप

अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से उन्होंने बैठक में कहा की आने वाले समय में अल्पसंख्यक मोर्चा और मजबूत होगा और ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यक की वोट भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी अल्पसंख्यक मोर्चा दिन-रात एक करके मेहनत करेगा और भारतीय जनता पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी से भारी मतों से विजय बनाएगा।

बैठक में रॉकी सिंह ने कहा की हर जिले, हर मंडल में सोशल मीडिया से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा और प्रचार प्रसार किया जाएगा जिस पार्टी और मजबूत होगी. बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ-साथ बाकी 6 मोर्चा भी उपस्थित हुए.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version