Ranchi : भाजपा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, भाजपा महिला सम्मान के नाम पर बहा रही घड़ियाली आंसू : संजय पांडे

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

महिलाओं को सत्ता हथियाने का साधन बनाने वाली भाजपा आज महिला सम्मान के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है।प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के बयान पर पलटवार करते प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता संजय पांडे ने कहा की महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों का अपमान करना भाजपा की पुरानी परंपरा रही है। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और वर्तमान महासचिव प्रियंका गांधी के बारे में इनके राष्ट्रीय नेताओं यहां तक की प्रधानमंत्री मोदी के बयान भी निर्लज्ता से भरे पड़े हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन और संसदीय व्यवस्था में हर उस व्यक्ति को सम्मान दिया है जिसने महिलाओं को अपमानित करने की सारी सीमाएं पार कर दी हैं बृजभूषण शरण सिंह,कुलदीप सेंगर, प्रज्वल रेवन्ना जैसे सैकड़ो उदाहरण भाजपा के सामने है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रवक्ता को आईने देखकर ही दूसरों पर आरोप लगाने चाहिए। भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं पर अत्याचार मे बेतहाशा वृद्धि हुई है एनसीआरबी के आंकड़ों से यह साफ हो जाता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

राज्य के एक आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश कर भाजपा द्वारा जेल भेजा गया जब इस साजिश के खिलाफ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन जनता के पास गई तो आज इनके नेता हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा बबली की उपमा देकर उन्हें चोर और फ्रॉड कहा जा रहा है। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राम मंदिर के उद्घाटन मे आमंत्रित नहीं करके भाजपा ने जिस तरह से एक आदिवासी महिला को अपमानित करने का काम किया है उसे झारखंड की जनता भूली ही नहीं है। दिवाली के अवसर पर दीपावली महोत्सव अयोध्या में सरकारी स्तर पर मनाया गया लेकिन वहां के दलित सांसद अवधेश प्रसाद को समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया जिससे साफ है कि भाजपा नहीं चाहती है कि दलितों को सम्मान मिले। हिंदुत्व के नाम पर भाजपा आरएसएस के मनुवादी एजेंडे को लागू करना चाहती है। पुरुषवादी संगठन भाजपा के एजेंडे में महिला सशक्तिकरण की बात छलावा मात्र है, हकीकत में भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए महिलाओं दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का उपयोग करना जानती है। शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में मध्य प्रदेश में एक आदिवासी पुरुष के मुख पर भाजपा नेताओं द्वारा पेशाब किए जाने की घटना आज भी लोगों के जेहन में ताजा है इस घटना के बाद शिवराज सिंह चौहान द्वारा मजबूरन दिखावे के लिए पांव छूकर व्यक्ति विशेष से माफी मांगी गई थी।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में रघुवर दास जी ने अपनी सत्ता की हनक बरकरार रखने हेतु अपनी बहू पूर्णिमा दास साहू को चुनावी मैदान में उतारा है क्योंकि रघुवर जी जानते थे कि उनके भाई और उनके बेटे की सामाजिक छवि जमशेदपुर के लोगों के बीच में क्या है शायद उनकी जमानत भी नहीं बचती।

कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी से जनता के हक का सवाल पूछा गया है, सवाल के जवाब का इंतजार जनता को अभी भी है।
झारखंड की महागठबंधन सरकार में हर अपराध के बाद लगभग 92% अपराधियों को पकड़ा गया है लेकिन भाजपा के बहुमत के शासनकाल में अपराधियों की गिरफ्तारी 23 प्रतिशत से भी कम थी इसके आंकड़े भी भाजपा सार्वजनिक कर सकती है क्योंकि यह आंकड़े भी एनसीआरबी के पास है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें