फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रांची मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रेल टिकटों के कालाबाजारी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। उसी क्रम में 23 अक्टूबर को स्रोत से मिली सूचना के आधार पर, रांची आरपीएफ पोस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पोस्ट कमांडर के नेतृत्व में, नामकुम पुलिस की सहायता से 11:20 बजे अवैध रेलवे ई-टिकट व्यापार के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान, “साइबर ढाबा” नामक दुकान में एक व्यक्ति ऑनलाइन कार्य में संलग्न पाया गया।

आरपीएफ की टीम ने अपनी पहचान बताई और उसकी अनुमति से एसआई सोहन लाल ने उसके कंप्यूटर सिस्टम की जाँच की। जांच में पाया गया कि व्यक्ति ने अपने व्यक्तिगत आईडी के माध्यम से 23 रेलवे ई-टिकट, जिनकी कुल राशि ₹45,400 थी।

आरोपी की पहचान पवन कुमार, उम्र: 45 वर्ष, पता नामकुम चुटिया रोड, एच.टी.आई.एफ. कॉलोनी, समलौंग, नामकुम, रांची (झारखंड), आरोपी पी कुमार ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह अपनी व्यक्तिगत आईडी का उपयोग करके टिकट बनाता और उन्हें ग्राहकों को बेचता था, जिससे वह अतिरिक्त पैसा कमाता था। आरोपी पी कुमार को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत अपराध के लिए गिरफ्तार किया गया।

ऑपरेशन में ये थे शामिल

निरीक्षक डी.के. सिंह
उपनिरीक्षक सूरज पांडेय, सोहन लाल
स्टाफ डी.के. सिंह, मुन्ताजिर अंसारी, अभिषेक कुमार यादव तथा अफरोज आलम

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version