WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : हेमंत सोरेन सरकार का युवाओं के लिए बड़ा कदम, पढ़ाई और रोजगार पर दिया जोर

SHARE:

झारखंड सरकार ने शिक्षा और रोजगार सृजन के लिए उठाए कई महत्वपूर्ण कदम, लाखों युवाओं को होगा लाभ

झारखंड सरकार, हेमंत सोरेन, छात्रवृत्ति योजना, रोजगार सृजन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं की शिक्षा और रोजगार पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट पूर्व संगोष्ठी में युवाओं के लिए रोजगार सृजन को अपनी सरकार की प्राथमिकता बताया. सरकार ने 2023-24 वित्तीय वर्ष में 36 लाख विद्यार्थियों को प्री-मैट्रिक और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत 1415 करोड़ रुपए वितरित किए. चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 21.54 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है, इसके लिए 442 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं.

इसके अलावा, राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 4.71 लाख साइकिलों का वितरण किया है, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान वर्ग आठ के विद्यार्थियों को दी गई हैं. यह योजना विद्यार्थियों को पढ़ाई में सहारा देने के लिए शुरू की गई थी. रोजगार सृजन के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 438 करोड़ रुपए का ऋण वितरित किया गया और 7625 आवेदन स्वीकृत किए गए. मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 4 लाख 84 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें से 2 लाख 14 हजार प्रशिक्षित युवाओं को जॉब ऑफर प्राप्त हुए. इन पहलुओं से झारखंड सरकार ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को मजबूत आधार देने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर