फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

रांची के डोरंडा में मंगलवार को एक सनसनीखेज ‘हिट एंड रन’ और अपहरण जैसी वारदात सामने आई है। एक लग्जरी मर्सिडीज कार चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी और फिर उसे कार की बोनेट पर लटकाकर कई किलोमीटर तक शहर में घुमाता रहा।

होमगार्ड जवानों को भी कुचलने की कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रास्ते में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने जब युवक को बोनेट पर लटका देखा तो कार रोकने का संकेत दिया। लेकिन चालक ने रुकने के बजाय जवानों पर ही वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और मौके से भाग निकला।

घर ले जाकर की मारपीट, बनाया बंधक

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को अपने घर ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई और कुछ समय तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से डरा हुआ था और उसे चोटें भी आई हैं।
पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया।

कार जब्त, आरोपी पकड़ा गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के ठिकाने तक पहुंच गई। पुलिस ने युवक को सुरक्षित मुक्त कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल मर्सिडीज कार को भी जब्त कर लिया गया है।

आरोपी पेशे से वकील

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पेशे से वकील बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version