फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने बताया की सिख दंगा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने और दंगा से संबंधित क्रिमिनल मामलों की मॉनिटरिंग की मांग को लेकर उनके द्वारा दायर जनहित याचिका पर सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एस.एम. सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने की.

सुनवाई के बाद पीड़ितों को मुआवजा वितरण और बाकी मामलों की मॉनिटरिंग के लिए रिटायर्ड जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में वन मैन कमेटी गठित की गई. अब यह कमीशन पीड़ितों के दावों और उनकी वैधता की जांच कर अदालत को रिपोर्ट सौंपेगा. अदालत इस रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा वितरण करेगी.

सतनाम सिंह गंभीर ने बताया की इस मामले में वन मैन कमीशन की पूर्व अध्यक्ष जस्टिस डी.पी. सिंह का निधन 8 मार्च को हो गया था. उनके निधन के बाद नए कमीशन के गठन की जरूरत पड़ी.

सरकार ने अब तक काफ़ी पीड़ितों को मुआवजा दिया है. इसके बाद अन्य पीड़ित भी याचिका दाखिल कर मुआवजा की मांग कर रहे हैं. ऐसे में नए वन मैन कमीशन उनके दावे और उनकी वैधता की जांच कर अदालत को रिपोर्ट सौंपेगा.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version