Breaking News
Jamshedpur : महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा की बैठक, 11 अक्टूबर को होगा भव्य आयोजन Jamshedpur : 24 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार Tatanagar Station : जालियांवाला बाग ट्रेन को रद्द करने के आदेश से सिख हुए उग्र, सीजीपीसी में आपात बैठक कर रेलवे को चेताया, देखें – Video Jamshedpur : जादूगोड़ा में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के पिता स्वर्गीय जोगेश्वर प्रसाद के ब्रह्मभोज में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले Kirtan Samagam : ਇੰਦਿਰਾਪੁਰਮ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਕੀਰਤਨ ਸਮਾਗਮ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਕੀਰਤਨ ਨਾਲ ਨਿਹਾਲ ਹੋਈ ਸੰਗਤ Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती मंदिर में 30 साल पुरानी भजन-कीर्तन परंपरा पर लगा ताला, बाहर चबूतरे पर गूंजे भजन, देखें – Video
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई पीएम-ए.बी.एच.आई.एम एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक

SHARE:

स्वास्थ्य उप केन्द्र एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्य की समीक्षा कर योजनाबद्ध संचालन का दिया गया निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) एवं 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 में स्वीकृत स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur Murder Case: उलीडीह में कारपेंटर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार, एक फरार

उप विकास आयुक्त ने सिविल सर्जन एवं नगर निकाय के पदाधिकारियों से योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होने कहा कि जिन यूनिट्स का निर्माण कार्य अपूर्ण है उन्हें जल्द पूरा करायें तथा जिनमे निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है उसे योजनाबद्ध रूप से संचालन करें ताकि आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले। उन्होंने निर्देश दिए कि साप्ताहिक रूप से इन यूनिट्स की निगरानी किया जाए। वहीं जिन यूनिट्स का कार्य पूर्ण हो चुका है उनके उपयोगिता प्रमाण पत्र भी समर्पित करने की बात कही।

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में लगभग 13 करोड़ 87 लाख रू. लागत की कुल 52 स्वास्थ्य उप केन्द्र निर्माण की योजना स्वीकृत की गई थीं जिनमें 29 योजना का कार्य पूर्ण हो गया है शेष में कार्य प्रगति पर है । एकरारनामा की प्रक्रिया में 1 योजना तथा जमीन की अनुउपलब्धता को लेकर एक योजना लंबित है, अन्य लंबित योजनाओं में लगभग 80 फीसदी कार्य पूर्ण हैं । उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पोषक क्षेत्र में ही अन्यत्र जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए एक योजना में निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही गई वहीं एकरारनामा की तकनीकी दिक्कतों का समाधान करते हुए प्रक्रिया शुरू करने का निदेश दिया गया।

वहीं, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की कुल 8 योजनाओं में पोटका के हल्दीपोखर एवं बहरागोड़ा की कुल 2 योजना हैंडओवर की प्रक्रिया में है, व 5 में कार्य प्रगति पर है. एक योजना का शिलान्यास किया जाना है जिसे जल्द कराने का निदेश दिया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, जिला योजना पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, जिला अभियंता, सहायक नगर आयुक्त मानगो नगर निगम आकिब जावेद, सहायक नगर आयुक्त मानगो जुगसलाई नगर परिषद व अन्य संबंधित तकनीकी विभागों के अभियंता उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर