ब्यूरो बब्लू खान बेतला अख़्तर 

बेतला:- बरवाडीह प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अनुज कुमार प्रखंड, प्रमुख उपप्रमुख बिरेंद्र जायसवाल और प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित हुए जहां बैठक के दौरान हरा राशन कार्ड धारी ,लाल कार्ड धारी और पीला राशन कार्ड धारी के क‌ई लाभुकों को अनाज समेत कई बिन्दुओं पर गंभीर से विचार विमर्श किया गया।इस बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे। वहीं प्रखंड प्रमुख ने बैठक के दौरान क‌ई जनवितरण प्रणाली के दुकानदार के गड़बड़ी पायें जाने पर उन्हें फटकार लगाई।

 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version