Giridih : गिरिडीह में विधानसभा गैर सरकारी संकल्प समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

SHARE:

  • विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा, राज सिन्हा ने दिये तेजी लाने के निर्देश
  • अधिकारियों को योजनाओं की समीक्षा और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गिरिडीह के परिसदन भवन के सभागार में विधानसभा की गैर सरकारी संकल्प समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता माननीय विधायक धनबाद एवं गैर सरकारी संकल्प समिति के सभापति राज सिन्हा ने की. बैठक में माननीय विधायक बाघमारा शत्रुघ्न महतो सहित जिला के सभी विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे. समिति ने पेयजलापूर्ति, शहरी जलापूर्ति, भूमि सुधार, खनन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खाद्य आपूर्ति, वन, श्रम, ग्रामीण कार्य, कल्याण, पथ निर्माण, पशुपालन समेत विभिन्न विभागों की विगत तीन वर्षों की विकास योजनाओं की समीक्षा की. जनहित से जुड़ी योजनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए विभागीय पदाधिकारियों से प्रगति प्रतिवेदन प्राप्त किया गया और कई सुझाव तथा निर्देश दिए गए.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : तेनुघाट में ट्रैफिक पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, 56 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

योजनाओं की समीक्षा बैठक में उठाए गए विकास कार्यों के मुद्दे

राज सिन्हा ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के संचालन में आने वाली समस्या को शीघ्रता से दूर किया जाए ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके. साथ ही सभी अधिकारियों को जनहित की योजनाओं की प्रगति पर नियमित निरीक्षण करते रहने और समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें