WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi Divison : ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” के तहत RPF पोस्ट लोहरदगा ने दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

रांची रेल मंडल के वरीय कमांडेंट पवन कुमार के दिशा-निर्देशानुसार रेल सुरक्षा बल द्वारा स्टेशन परिसरों में सतर्कता बरती जा रही है. इसी क्रम में  15 जुलाई को लोहरदगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर तैनात RPF पोस्ट लोहरदगा के अधिकारियों एवं स्टाफ द्वारा नियमित गश्ती एवं जांच के दौरान दो नाबालिग लड़कों को बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य के भटकते हुए पाया गया.

संदेह के आधार पर उन्हें रोका गया तथा विनम्रता से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना नाम और पता इस प्रकार बताया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

1. मोहित उरांव, उम्र लगभग 08 वर्ष, पिता – आनंद उरांव, निवासी – टिनमुहा, कथाल मोड़, थाना – पुंदाग, जिला – रांची, झारखंड.

2. रोहित कुमार उम्र लगभग 14 वर्ष, पिता – सुनील कुमार, निवासी – मुरहू, गोढ़ा टोली, थाना – खूंटी, जिला – खूंंटी, झारखंड.

बिना किसी को बताये घर से भाग आये थे बच्चे

पूछताछ के दौरान दोनों बच्चों ने बताया कि वे बिना किसी को बताए अपने घर से निकल आए थे. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए RPF पोस्ट द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन, लोहरदगा को तत्काल सूचित किया गया. सूचना प्राप्त होने के बाद नितीश कुमार, पर्यवेक्षक, चाइल्ड हेल्पलाइन, लोहरदगा, RPF पोस्ट पर पहुंचे. सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए दोनों नाबालिगों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द किया गया.

इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाले RPF कर्मियों में उप निरीक्षक एल.के. मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक, एम.के. सिंह, प्रधान आरक्षी ए. रॉय, प्रधान आरक्षी एस.आर. इंदवारआदि शामिल थे.

RPF द्वारा किए गए इस त्वरित एवं संवेदनशील प्रयास की स्थानीय प्रशासन एवं आमजन द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर