Breaking News
Wave of grief in Jamshedpur : काशीडीह की सामाजिक पहचान से जुड़ा एक चेहरा खामोश, निर्भय सिंह का निधन Former Minister’s convoy meets with an accident : छह शिकायतें, सरकारी पत्र और फिर हादसा! चौका में अर्जुन मुंडा के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, अब व्यवस्था पर सवाल Jamshedpur : जुगसलाई पार्क में पटाखा बाजार पर प्रशासन की चुप्पी! SDO के आदेशों की अनदेखी, DC कार्यालय पहुंची स्थानीय लोगों की लिखित शिकायत Jamshedpur : न्यू सीरीज के 7,500 कर्मचारियों के एरियर पर यूनियन में उठे सवाल, भुगतान में देरी से ₹37.48 करोड़ के नुकसान का दावा Tata Steel Canteen New Rate : टाटा स्टील कैंटीन में 1.50 रुपये की कॉफी, 20 रुपये में डबल एग लंच; 16 नवंबर से नया मेनू लागू Jamshedpur : भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर कांग्रेस का पलटवार, परविंदर सिंह बोले—सत्ता में रहते हुए संविधान की रक्षा क्यों नहीं?
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sakchi Gurudwara : बाबा बुड्ढा जी निवास’ पहल को शैलेंदर, रविंदर और हरविंदर ने सराहा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर की गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची की प्रेरक पहल बाबा बुड्ढा जी निवास की चहुँ ओर खूब प्रशंसा हो रही है. इसी कड़ी में सरदार शैलेंदर सिंह, बीबी रविंदर कौर और हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने साकची गुरुद्वारा प्रधान और प्रबंधन की जमकर प्रशंसा की है.

मंगलवार को जमशेदपुर सिख समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों झारखण्ड राज्य गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर और युवा सिख धर्म प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची की पूरी टीम की सराहना करते हुए एक स्वर में कहा है कि इस अनूठी पहल से अन्य गुरुद्वारा प्रबंधन को प्रेरणा लेनी चाहिए.

Gambhir Car Associate Motion Ads

सरदार शैलेंदर सिंह ने कहा कि निशान सिंह की टीम बहुत अच्छी सेवा कर रही है और बाबा बुड्ढा जी निवास के रूप में उन्होंने एक अनूठी मिसाल पेश की है जिसके लिए पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है. शैलेंदर सिंह ने कहा कि सरदार निशान सिंह ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान ही गुरुद्वारा साहिब में विकास के कई कार्य किए हैं उनके द्वारा किये गए इस महान कार्य की प्रशंसा जमशेदपुर की संगत कर रही है.

वहीँ सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर ने भी साकची गुरुद्वारा प्रबंधन को सराहा. रविंदर कौर ने कहा बाबा बुड्ढा जी निवास एक बहुत बड़ा सम्मान है उन ग्रंथीयों और रागी जत्थों का जिसके वे हक़दार हैं और वे चाहती हैं कि हर गुरूद्वारे में बाबा बुड्ढा जी निवास का निर्माण हो.
जमशेदपुर के युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने कहा प्रचार कार्य की व्यस्तता के कारण वे जमशेदपुर शहर के बाहर थे और उन्हें बाबा बुड्ढा जी निवास की खबर समाचारपत्रों के माध्यम से पता चली. जमशेदपुरी ने कहा ग्रंथी और कीर्तनियों के लिए आवास निर्माण करना और उसका नाम बाबा बुड्ढा जी निवास रखना, बड़ी सोच की ओर इंगित करता है.

“मैं निशान सिंह जी को और उनकी टीम को अनेक अनेक बधाई देता हूँ की जो उन्होंने ग्रंथी एवं रागी सिंह के लिए खास तौर पर फ्लैट का निर्माण कर उन्हें सौगात देना उनके दूरदर्शी सोच को दर्शाता है,” कहा हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने.

गौरतलब है कि, ‘बाबा बुड्डा जी निवास’ रिहायश ग्रंथीयों और रागीयों के सम्मान में आधुनिक तकनीक से बने तीन आवास के वातानुकूलित दो कमरे के आलावा हॉल, रसोई व स्नानागार है ताकि वे सुख-सुविधा व अन्य सहूलियतों के साथ निवास कर सकें.

बताते चलें कि सिख इतिहास में बाबा बुड्डा जी का एक विशेष स्थान है, मानयोग बाबा बुड्डा जी दरबार साहिब तख्त श्री हरमंदिर साहिब, अमृतसर के पहले ग्रंथी थे, इसीलिए उनके नाम पर इस रिहायश का नामकरण किया गया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर