Sakchi Gurudwara : निशान सिंह एंड टीम ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत, वोटरों के समर्थन से जीत के प्रति 100 फीसदी आश्वसत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा में प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव में शनिवार की शाम निशान सिंह की टीम मौसम की तरह सुहानी और जीत के प्रति लवरेज दिखी. चुनाव प्रचार में ताकत झोंकते हुए निशान सिंह ने जहां साकची ट्रांसपोर्ट एरिया में धुंआधार प्रचार किया. वहीं संगत को अपने कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ-साथ टीम विपक्ष के खिलाफ भी मोर्चा खोले देखा गया. विपक्ष के अनर्गल आरोपों पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा गया कि अगर संगत इस बार मौका देगी तो पिछले कार्यकाल से और बेहतर काम संगत के बीच होगा, जिससे गुरूद्वारे का नाम देश विदेश में होगा. कुल मिलाकर रविवार के चुनाव प्रचार को देखकर निशान सिंह की मजबूती देखने को मिली.

इसे भी पढ़ें : Giridih : युवक-युवती ने मंदिर में रचाई शादी, युवती ने परिवार पर विरोध का आरोप लगाया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

चुनाव प्रचार में निशान सिंह, परमजीत सिंह काले के साथ शमशेर सिंह सोनी, सन्नी सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन, जसबीर सिंह गांधी, बलबीर सिंह धनजल, अमरपाल सिंह, मोनी सिंह, बलबीर सिंह, रमन सिंह सिद्धू, खजान सिंह, सुरजीत सिंह छिते, जितेंद्र सिंह राजा, जसपाल सिंह जस्से, बलदेव सिंह बब्बू, जगमिन्दर सिंह काके, अमरपाल सिंह, सतपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हो रहे हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें