WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sakchi Gurudwara : रोमी पर दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज, उसे गुरमुखी लिखनी भी नहीं आती : जोगी, देखें – Video

SHARE:

विपक्ष ने चुनाव कन्वेनर के खिलाफ खोला मोर्चा, यह कर रहे मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सिखों के आस्था के केंद्र बिंदु साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद को लेकर होने वाले चुनाव की तारीख अभी घोषित होनी बाकी है, लेकिन उससे पहले ही चुनावी माहौल बढ़ती तपिश के साथ साथ गर्म हो चुका है. विपक्ष मजबूती के साथ अपने उम्मीदवार हरविंदर सिंह मंटू के साथ खड़ा दिख रहा है. वहीं, मौजूदा कमेटी की खामियाँ उजागर करते हुए लगातार बरस रहे हैं. रविवार को एक ताजा मामले को लेकर विपक्ष को लीड कर रहे और निशान सिंह की टीम से बागी हुए जोगिंदर सिंह जोगी ने अपने कार्यालय में मीडिया के सामने मौजूदा कमेटी के क्रियाक्लापों को उजागर किया.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : सड़क हादसे में घायल टाटा वर्कर्स यूनियन कमेटी मेंबर के 3 साल के बेटे की इलाज के दौरान मौत

Gambhir Car Associate Motion Ads

जोगी ने कहा कि विपक्ष हार के डर से बौखला गया है. वह गुरु घर की मर्यादा की धज्जियां उड़ा रहा है. उनसे बात करने पर भी लोग अशोभनीय बातें कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों 20 अप्रैल को जनरल बार्डी की मीटिंग हुई. यह मीटिंग अब तक लंगर हॉल में होती आई है, जो उस दिन दरबार हॉल में की गई, जिससे धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन हुआ. उसके बाद जब हम अपनी बातों को लेकर कार्यकारी प्रधान सुखदेव सिंह के पास गए और हमारी टीम से भी दो लोगों को चुनाव संयोजक और सह संयोजक बनाये जाने की मांग की गई. उस दिन उन्होंने आश्वासन दिया था कि ऐसा ही होगा और एक दो दिन में वह लिस्ट लगा देंगे.

समय पार होने के बाद जब आज वह फिर इस बाबत पूछने गए तो सुखदेव सिंह ने टाल मटोल कर दिया. वहां मौजूद रोमी ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया. जोगी ने कहा कि रोमी पर गोलमुरी थाना में दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा उन्हें गुरमुखी भाषा लिखने पढ़ने का भी ज्ञान नहीं है. उन्होंने कहा कि चुनाव कनवेनर में सभ्य और पढ़े लिखे व्यक्ति को रखा जाये नहीं तो हमारी ओर से सुखविंदर और उनके सहयोगी अवतार सिंह को भी इसमें शामिल किया जाये.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मोदी खाना इंचार्ज महेंद्र सिंह ने कहा कि सामने वाली पार्टी किसी न किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न करना चाहती है. उन्हें हारने की चिंता सताने लगी है. इसलिए वह किसी न किसी बात को लेकर हमें गुस्सा दिला रहे हैं, लेकिन हम चुनाव शांति प्रिय ढंग से चाहते हैं और संगत उन्हें जवाब देने के लिए तैयार खड़ी है. दूसरी ओर, इस मामले को लेकर विपक्ष के लोगों ने भारी भरकम भीड़ के साथ सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय पहुंचकर भी अपनी इन मांगों को लेकर पत्र दिया है. जहां से इन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिला है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीत गंभीर, संदीप सिंह सिद्धू, अमरदीप सिंह सिद्धू, महेंद्र सिंह, अवतार सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, मनिंदरजीत सिंह, दीपक गिल, वजीर सिंह, कीरतजीत सिंह रॉकी, सर्बजीत सिंह, बलजीत सिंह आदि मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर