को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में होगा केपीएल, लगेगा सिख खिलाड़ियों का जमावड़ा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची (जीपीसीएस) का स्पोर्ट्स विंग आगामी 17 से 19 अप्रैल को बिस्टुपुर स्थित कोऑपरेटिव कॉलेज मैदान में सिख युवाओं के लिए तीन-दिवसीय टेनिस बॉल ‘फटाफट’ बिग बैश क्रिकेट खालसा प्रीमियर लीग (केपीएल) का आयोजन करेगा।
साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने रविवार को स्पोर्ट्स विंग के अन्य सदस्य बलजीत संसोआ, सतबीर सिंह गोल्ड़ु, अजायब सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन, त्रिलोचन सिंह तोची, जितेंद्र सिंह राजा और मनोहर सिंह मीत्ये ने संवाददाता सम्मलेन में लीग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सिख खिलाड़ियों को उचित प्लेटफार्म देने के लिए साकची गुरुद्वारा प्रबंधन यह पहल करने जा रही है। जीपीसीएस का उद्देश्य है कि कोल्हान का हर सिख युवा मोबाइल की आभाषी दुनिया से बहार आये और खेल के मैदान में अपना पसीना बहाये और जौहर दिखाएँ।

आयोजन समिति के निदेशक सरदार निशान सिंह बताया कि विजेता टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी सहित व उपविजेता टीम को रुपए नकद पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी। टूर्नामेंट के तकनिकी निदेशक बलजीत संसोआ ने बताया कि कम से कम आठ तथा अधिक से अधिक 12 टीमों को ही स्थान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जायेगा। अभी तक कुल चार टीमों की प्रविष्टि सुनिश्चित हो गयी है।

सतबीर सिंह गोल्डू और अजायब सिंह ने बताया कि यह क्रिकेट लीग सिखों के पर्व खालसा सृजन दिहाड़े बैसाखी को समर्पित होगा। इस वर्ष तैयारी में थोड़ा सा वक़्त लग गया है परन्तु अगले वर्ष इस प्रतियोगिता को बैसाखी पर्व के साथ आयोजित किया जायेगा।

सतनाम सिंह, त्रिलोचन सिंह और मनोहर सिंह का कहना है कि इस लीग में भाग लेने के लिए टीम के सभी खिलाड़ीयों का सिख होना आवश्यक है, गैर-सिख और केश क़त्ल किये हुए सिख भी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते हैं। लीग में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक टीमें साकची गुरुद्वारा कार्यालय से प्रविष्टि पत्र प्राप्त कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9934123704 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version