फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के काशीडीह साकची इलाके में पब्लिक पुलिस के बीच सहयोग ओर विश्वास की शानदार कड़ी हवलदार श्री भगवान सिंह शनिवार को रिटायर हो गए।
चेहरे पर हमेशा मुस्कान और संवेदनशील व्यक्तित्व परंतु कड़क पुलिस कर्मी हवलदार श्री भगवान सिंह ने पुलिस विभाग में 40 साल अपनी सेवा दी है।
वे फिलहाल काशीडीह पुलिस चौकी टीओपी प्रभारी थे और उनके कार्यकाल एवं व्यवहार की मुक्त कंठ से इलाके के लोग व्यापारी दुकानदार करते हैं। सेवानिवृत होने पर साकची थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विभागीय पुलिस पदाधिकारी पुलिसकर्मी के साथ ही शांति समिति के सदस्य शामिल हुए।
भगवान सिंह के कार्यकाल, अनुशासन, समयबद्धता एवं उनके अपराध कर्मियों के प्रति कठोर रवैया की मुक्त कंठ से सराहना की गई। विभाग की ओर से उन्हें उपहार भेंट किए गए और उनके सफल पारिवारिक, स्वास्थ्य पूर्ण जीवन की कामना की गई।
इस मौके पर साकची यातायात प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक शंकर, महिला थाना प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक रूपा पाल आदि ने परंपरा का निर्वाण करते हुए फूलों से सजी कार में उन्हें बैठाकर तथा कार को धकेल कर विदाई दी।

