Saraikela Crime : आदित्यपुर में फायरिंग से दहशत, CCTV में कैद हुई वारदात, अंदर देखें

SHARE:

फ़तेह लाइव, रिपोर्टर. 

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें अपराधियों की बेखौफ गतिविधि साफ देखी जा सकती है। घटना सुबह करीब 6:55 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बदमाश सपन दास के घर के पास पहुंचे और खिड़की की ओर निशाना साधकर तीन राउंड फायरिंग की। उस समय घर के सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और बड़ा हादसा टल गया। फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक पैदल थे, जबकि एक अन्य युवक स्कूटी पर सवार होकर उनका साथ दे रहा था। घटना स्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है, जिससे स्पष्ट होता है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें