Saraikela : आदित्यपुर दिंदली बाजार में अपराधी कादिम के बेटे ने समर्थकों साथ हथियार के बल पर मांगी रंगदारी, दुकानदारों ने बंद की दुकानें, देखें-Video

SHARE:

दुकानदारों ने थाना पहुंच लगाई गुहार, थाना प्रभारी ने दी सुरक्षा की गारंटी

सरायकेला।

आदित्यपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर कपड़ा दुकानदार से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है. इससके बाद दिंदली बाजार के दुकानदारों ने अपन दुकानों को बंद कर दिया. जानकारी के अनुसार ब्राउन शुगर को लेकर अपराधी कादिम के बेटे ने कपड़ा दुकानदारों में दहशत बनाने और हप्ता लेने को लेकर रंगदारी मांगी, जिससे ब्राउन शुगर का बर्चस्व कायम रहे और नशे का कारोबार फलता फूलता रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आदित्यपुर थाना क्षेत्र के दिंदली बाजार के 400 सौ दुकानें हैं. जहां बीती रात आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के कुख्यात अपराधी कादिम के बेटे ने बाजार के प्रेम कुमार के कपड़ा दुकान में अपने चार दोस्तों के साथ रंगदारी मांगने के लिए पहुचे थे जिसके बाद दुकानदार को अपराधियों ने धमकाया ओर दुकानदार से रंगदारी देने को कहा. जब दुकानदार ने रंगदारी देने से इंकार किया, तो नशेड़ियों ने दुकानदार को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद दुकानदारो ने आज सुबह अपनी अपनी दुकानों को बंद कर दिया. इसके बाद दुकानदारो ने थाना का घेराव कर अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की. जिसके बाद आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार ने बाजार का निरक्षण किया और दुकानदारों से गुहार लगाई की कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा. दुकानदारों को सुरक्षा प्रदान पुलिस करेगी.

दुकानदार प्रेम कुमार दिंदली ने बताया कि बाजार में बीती रात कुख्यात अपराधी कादिम खान का पुत्र प्रेम वस्त्रालय में पांच लड़कों के साथ भुजाली और पिस्तौल लेकर पहुंचा और दुकानदारों से हफ्ता स्वरूप रंगदारी की मांग की है. जिसके विरोध में दिंदली बाजार के दुकानदार रविवार को दुकान बंद कर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत करते हुए थाना प्रभारी राजन कुमार से सुरक्षा की मांग की. दुकानदारों को आश्वस्त किया और उन्हें इसका विरोध करने एवं स्वयं की सुरक्षा करने की अपील की. वहीं दुकानदारों से कहा कि आप लोग एकजुट होकर रंगदारी का विरोध करें. पुलिस आपको भरपूर सुरक्षा प्रदान करेगी.

 

बता दें कि कुख्यात अपराधी कादिम खान भी दिंदली बाजार में ही चोरी और छिनतई कर बड़ा अपराधी बना है. आज उसके तीन भाई, पत्नी, एक बेटा विभिन्न मामलों में जेल की सलाखों के पीछे है. दुकानदारों ने बताया कि 22 जून की रात से कादिम का छोटा बेटा लगातार कई दुकानदारों को डरा धमका कर रंगदारी की मांग कर रहा है. इससे सभी दुकानदार दहशत में है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें