WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela : कपाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नामजद ब्रॉउन शुगर पेडलर जम्बो महतो को किया गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

सरायकेला जिला की कपाली पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नामजद ब्राउन शुगर पेडलर जम्बो महतो (23) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी कपाली ओपी क्षेत्र के तमोलिया का निवासी है।कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि तमोलिया और आसपास के इलाकों में कुछ युवक अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। हाल ही में रामू चौक पर हुई छापेमारी में पुलिस ने 21 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मोहम्मद सरफराज शेख को गिरफ्तार किया था। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।ओपी प्रभारी ने बताया कि उस कार्रवाई के बाद से ही पुलिस मुख्य पेडलर जमबो महतो की तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस टीम ने उसे भी धर दबोचा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आरोपी को कपाली ओपी लाकर पूछताछ की गई और बाद में न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। धीरंजन कुमार ने कहा कि नशे का कारोबार समाज को खोखला कर रहा है। ऐसे में इस धंधे में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी और नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलने चाहिए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर