WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जल जमाव की समस्या पर सरयू राय की समीक्षा बैठक 24 जून को, बैठक से पूर्व करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा

SHARE:

  • विधायक सरयू राय ने कहा- विकास योजनाओं में ज़मीनी हक़ीक़तों की अनदेखी बन रही है तबाही का कारण
  • नालों के सहारे विकास की बात कर रहे सरयू राय, कहाजनचेतना से ही निकलेगा समाधान

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय 24 जून को जल जमाव की समस्या और उसके समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित करने जा रहे हैं. यह बैठक बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में शाम साढ़े चार बजे से शुरू होगी. बैठक से पूर्व विधायक खुद शहर के उन इलाकों का भ्रमण करेंगे, जहां हाल की बारिश ने जान-माल का भारी नुकसान पहुंचाया है. सरयू राय का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में विकास योजनाओं में ज़मीनी सच्चाई और पर्यावरणीय आवश्यकताओं की अनदेखी की गई, जिससे आमजन को नुकसान झेलना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जद(यू) उलीडीह समिति का जनसंपर्क अभियान, डिमना बस्ती और आसपास के इलाकों की समस्याएं सूचीबद्ध

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विकास योजनाएं या विनाश का कारण? जानिए सरयू राय क्या कहते हैं

सरयू राय ने प्रशासन और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि योजनाएं तो बनती हैं, डीपीआर तैयार होते हैं, लेकिन लाभ की जगह आम लोगों को नुकसान होता है. उन्होंने कहा कि कई विभागों में संसाधनों की भरमार के बावजूद जनहित में उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि मानव बल की भारी कमी और नीति विहीन शहरी विकास की वजह से समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है, और समय के साथ और गंभीर होती जा रही है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आजादनगर में मुहर्रम पर नहीं निकलेगा जुलूस, सिर्फ इमामबाड़े पर होंगे अखाड़ा खेल

सरकारी योजनाओं का जनहित में नहीं हो रहा उपयोग, संसाधन बेकार पड़े हैं: सरयू राय

विधायक राय ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सरकार एक स्पष्ट शहरी विकास नीति बनाए. खासकर जल निकासी और कचरा निष्पादन की ठोस व्यवस्था पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो गया है. उन्होंने नाला आधारित विकास कार्यक्रम की पुरज़ोर वकालत की और कहा कि शहर को अगर सुरक्षित और व्यवस्थित रखना है तो दीर्घकालिक समाधान तलाशने होंगे. उन्होंने कहा कि 24 जून की बैठक में समस्याओं के अल्पकालिक और दीर्घकालिक निदान पर गहन मंथन किया जाएगा और जनचेतना जागृत करने की दिशा में प्रयास होगा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर