Bokaro : बेरमो विधायक के नेतृत्व में बोकारो में 9 जून को संविधान बचाओ महारैली

SHARE:

  • कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर होगा भव्य रैली आयोजन, विधायक कुमार जय मंगल करेंगे नेतृत्व

फतेह लाइव, रिपोर्टर

बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार 9 जून को बोकारो जिले में संविधान बचाओ महारैली का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस जिला स्तरीय रैली का नेतृत्व बेरमो विधानसभा के विधायक कुमार जय मंगल (अनुप सिंह) करेंगे. रैली में हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी, जिसमें कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. अपराह्न एक बजे टांड़ बालीडीह टोल प्लाजा के समीप सभी लोग एकत्रित होंगे और वहीं से रैली कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेगी.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : कसमार के जंगलों में अवैध कटाई पर सख्त कार्रवाई का एलान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बोकारो में संविधान बचाओ रैली की तैयारियां जोरों पर

इस रैली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू एवं अन्य मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे. जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने सभी प्रकोष्ठों, मंचों, अग्रणी संगठनों एवं पंचायत कमेटी से समय पर पहुंचने और सहयोग करने की अपील की है. पार्टी कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्थन की भी मांग की गई है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें