श्री गुरु नानक देव जी धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के दो दिवसीय समागम में पूर्वी भारत की संगत हुई निहाल

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

ओड़िशा राज्य के पवित्र स्थल पुरी में जहां श्री गुरु नानक देव जी के चरण पढ़े थे. वहां हर साल की तरह श्री गुरु नानक देव जी धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले दो दिवसीय कीर्तन समागम 4 और 5 अप्रैल को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया था. इस साल का समागम “हिंद दी चादर” श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के सम्मान में आयोजित किया गया. जहां 4 अप्रैल को गुरुद्वारा बॉउली मठ एवं 5 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री आरती साहेब में जगन्नाथपुरी में विशेष कीर्तन समागम सजाया गया था. ट्रस्ट के सरपरस्त बाबा शमशेर सिंह और बाबा जगदीप सिंह की अध्यक्षता में समागम में भारत खासकर पूर्वी भारत की सिख संगत ने गुरु दरबार में हाजरियां भरी थी.

ओड़िशा के कई विशेष गणमान्य और राजनीतिक दलों के नेताओं ने समागम में पहुंचकर गुरु महाराज के समक्ष शीश निवाया. इस समागम में जमशेदपुर से बाबा शमशेर सिंह के बुलावे पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की टीम प्रधान भगवान सिंह के साथ 8 चार पहिया वाहनों में 45 लोगों का जत्था शामिल हुआ. वहीं सीजीपीसी के वरीय सलाहकार परविंदर सिंह सोहल और बीर खालसा दल के चरणजीत सिंह की अगुवाई में एसी बसों और रेल मार्ग से भी संगत पुरी पहुंची थी. जहां प्रसिद्ध कीर्तिनियों और कथावाचक द्वारा सिख इतिहास, गुरवाणी जस गायन कर संगत को निहाल किया गया और गुरु घर से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया.

समागम में ट्रस्ट की ओर से सभी गणमान्य लोगों को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया. सभी ने वहां समुद्र किनारे की वादियों का लुप्त भी उठाया और यादगार तस्वीरें मोबाइल के कैमरे में कैद की.

सीजीपीसी के प्रधान के भगवान सिंह के साथ पुरी जाने वालों में महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, जसबीर सिंह, हरविंदर सिंह, जुझार सिंह, नवनीत सिंह, जसकरण सिंह, आकर्षित सिंह, हसमीत सिंह, गुरनाम सिंह, सपिंदर सिंह, जुगराज सिंह, इष्टदीप सिंह आदि शामिल थे.

 

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version