WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sindri : पूर्व सांसद कॉमरेड एके राय के दर्शन धरातल पर लाने के लिए प्रतिमा स्थापित करना और जन समस्याओं से निजात के लिए उलगुलान जरूरी : संयुक्त संघर्ष मोर्चा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिन्दरी बिरसा परिसर में देर रात तक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की एक अहम बैठक अशोक महतो की अध्यक्षता में और गौतम प्रसाद के संचालन में संपन्न हुई. इस दौरान दो मुद्दों पर गहन विचार विमर्श हुआ.

पहला मुद्दा शोषित पीड़ितों के मसीहा और दार्शनिक ए के राय की प्रतिमा सिन्दरी मे स्थापित किया जाय. संयुक्त संघर्ष मोर्चा के साथियों ने राय साहब के प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया, जिसके लिए ट्रस्ट का गठन किया गया, जिसका नामकरण हुआ ” ए के राय स्मारक समिति” सिन्दरी, धनबाद, झारखंड.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो, तथा सुरेश प्रसाद संयोजक, अजय कुमार, सत्येंद्र सिंह, कृष्णा प्रसाद महतो, गौतम प्रसाद, सूर्य कुमार सिंह, अशोक महतो, परशुराम सिंह, मुनेश्वर यादव, सुरेश राउत सदस्य चुने गए.
पूर्व विधायक आनंद महतो ने संयुक्त संघर्ष मोर्चा के साथियों को संकल्प संदेश में कहा कि “राय साहब के दर्शन को धरातल पर लाने के लिए सिन्दरी मे प्रतिमा स्थापित करना और सिन्दरी के जन समस्याओ के निदान के लिए आन्दोलन को माध्यम बनाना जरूरी है.

काली सेन गुप्ता ने कहा कि “राय साहब का प्रतिमा लगाना और जन समस्याओं के निदान के लिए तन मन से अन्दोलित होना जरूरी है.”
दूसरा सिंदरी के जनमुद्दे जिसमें आवास समस्या का मुख्य मुद्दा है. इस पर संघर्ष करने का फैसला लिया गया, जिसमें आगामी 18 फरवरी को एचयूआरएल के मुख्य द्वार पर महाधरना दिया जाएगा. इस महाधारना में विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, काली सेन गुप्ता तथा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सभी घटक दल के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और सिंदरी की आम जनता शिरकत करेगी.

उपरोक्त बिन्दुओ पर गम्भीरतापूर्वक निम्नलिखित साथियों ने अपने विचार रखे. बैठक में सुरेश प्रसाद, गौतम प्रसाद, राजीव मुखर्जी, अजय कुमार, कृष्णा कुमार महतो, सूर्य कुमार सिंह, विमल रवानी, सहदेव सिंह, बिरंची महतो,अमर सिंह, दशरथ ठाकुर, सतेन्द्र सिंह, शिवू राय, परशुराम सिंह, सागर मंडल, राम लायक राम, स्वामीनाथ पाण्डेय, अख्तर अली समेत अन्य उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर