WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Sports : डूरंड कप – युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के दम पर उतरेगा जमशेदपुर एफसी, कोच कैजाद को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

135वें डूरंड कप की तैयारियों में जुटी जमशेदपुर एफसी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। टीम के मुख्य कोच कैजाद अंबापर्डीवाला ने कहा कि प्री-सीजन कैंप की शुरुआत सकारात्मक रही है और खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ अभ्यास कर रहे हैं। फिटनेस, रणनीति और टीम संयोजन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कोच कैजाद ने कहा कि शुरुआती प्रशिक्षण सत्र उम्मीद के अनुरूप रहे हैं। खिलाड़ियों में ऊर्जा और समर्पण साफ दिखाई दे रहा है। टीम का लक्ष्य फिटनेस के साथ-साथ अपनी खेल शैली को मजबूत करना है, ताकि सभी खिलाड़ी एक जैसी रणनीति के साथ मैदान पर उतरें।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने बताया कि इस बार दुरंड कप में टीम में अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों के साथ क्लब की युवा प्रतिभाओं को भी मौका दिया जाएगा। वरिष्ठ खिलाड़ी अपने अनुभव से युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं, जबकि युवा खिलाड़ी अपनी ऊर्जा और प्रदर्शन से टीम को मजबूती दे रहे हैं। उनका मानना है कि टीम में स्थान बनाने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदर्शन को और बेहतर बनाएगी।

कोच ने कहा कि टीम संरचना, फिटनेस और सामरिक समझ को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। दुरंड कप नए सत्र की शुरुआत से पहले खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मंच है और सभी खिलाड़ी इसे गंभीरता से ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर एफसी का लक्ष्य केवल भागीदारी नहीं, बल्कि हर मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करना है। टीम स्टील सिटी और अपने समर्थकों का नाम रोशन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

26 जुलाई से अभियान की शुरुआत

जमशेदपुर एफसी अपने ग्रुप-सी अभियान की शुरुआत 26 जुलाई को रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में श्रीलंका के डिफेंडर्स एफसी के खिलाफ करेगी। इसके बाद टीम 4 अगस्त को स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली और 13 अगस्त को इंडियन एयर फोर्स फुटबॉल टीम से भिड़ेगी। ग्रुप चरण के सभी मुकाबले रांची में खेले जाएंगे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर