एसएसपी ने शहर के पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, उमेश कुमार ठाकुर होंगे बागबेड़ा के नए थाना प्रभारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने एक साथ 17 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है. गुरुवार देर शाम जारी आदेश में कई प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं और इस तबादले को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इससे विधी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है.

इंस्पेक्टर दिलीप यादव

जारी सूची के अनुसार साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरंजन कुमार को सीतारामडेरा से हटाकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है  वहीं टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची सीसीआर भेजा गया है.

बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है  बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को साकची थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है  घाटशिला थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह को मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है, जबकि मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को बागबेड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा जादूगोड़ा सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को टेल्को थाना प्रभारी बनाया गया है.

फैज़ अहमद को साकची सीसीआर से हटाकर सिदगोड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. जमशेदपुर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा को घाटशिला का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है.

बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार और जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल को गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज किया गया है. नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि ईश्वर दयाल मुंडा को जादूगोड़ा का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version