फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में आम आदमी पार्टी जिला कमेटी के तत्वावधान में रविवार को साकची में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर की जा रही कथित अनियमित जांच, आम जनता, ऑटो चालकों एवं वाहन चालकों के साथ हो रहे उत्पीड़न और शोषण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
यह कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में तथा वरिष्ठ नेता रईस अफरीदी के संरक्षण में संपन्न हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, ऑटो चालक साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन का दायित्व है, लेकिन इसके नाम पर आम जनता और मेहनतकश ऑटो चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान करना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि ट्रैफिक जांच की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की मनमानी एवं उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।
वरिष्ठ नेता रईस अफरीदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा जनता के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है। यदि आम नागरिकों और वाहन चालकों का उत्पीड़न जारी रहा तो पार्टी आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेगी।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा आम जनता की समस्याओं का समाधान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जनता की शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। अंत में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन में शामिल सभी नागरिकों, ऑटो चालक साथियों, सामाजिक संगठनों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
इस कार्य में मुख्य रूप से संतोष भगत, राहुल ठाकुर, चरणजीत सिंह, मणि यादव, मनीष कुमार, आशीष घोष, मनमोहन सिंह, आमिर अली, जय किशन, आयुष गुप्ता, संजीव शर्मा, विकाश कुमार, प्रफुल्ला साहू, इसराइल अंसारी, ममिता द्विवेद, रानी देवी, मिट्ठू दास, मणि राजू, पृथ्वी वर्मा, आनंद राजू एवं अन्य कई लोग मौजूद थे l

