Tata Motors : सालाना बोनस समझौता के तुरंत बाद 325 कर्मचारियों का हुआ स्थाईकरण, हुई बल्ले-बल्ले, अंदर देखें सूची

SHARE:

 दिसंबर से पहले ट्रेड अप्रेंटिस की परीक्षा होगी, डिप्लोमा भी कराने के बाद होंगे स्थाई

घर बैठे एफटीए और टीएमएसटी का डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा, वो भी स्थाई होंगे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सालाना बोनस समझौता के तुरंत बाद टाटा मोटर्स के अस्थाई कर्मचारियों की बल्ले बल्ले हो गई। गुरूवार को टाटा मोटर्स प्रबंधन ने उन 325 अस्थाई कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक कर दी जिनका स्थाईकरण किया जाएगा। वैसे तो न्यायालय के आदेश पर टाटा मोटर्स प्रबंधन ने हर तीन माह पर 225 अस्थाई को स्थाई करने का फैसला लिया है। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के कहने पर कंपनी प्रबंधन ने और 100 को स्थाई करने का समझौता किया।

इसे भी पढ़ें : Corruption In Tata Steel Club Houses : टाटा स्टील के क्लब हाउस चेयरमैन टुन्नू चौधरी के संरक्षण में कमीशनखोरी, देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

टाटा मोटर्स में रोजगार के और भी रास्ते खुल रहे हैं। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा बोनस समझौता के तहत यह भी तय हुआ है कि दिसंबर के पहले ट्रेड अप्रेंटिस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ट्रेड अप्रेंटिस की परीक्षा में कर्मचारी पुत्रों को विशेष मौका दिया जाएगा। 2 साल ट्रेड अप्रेंटिस करने के बाद वे अस्थाई कर्मचारी नहीं होंगे। उन्हें 3 साल के लिए डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा। इसके बाद स्थाईकरण होगा। बोनस समझौता में यह भी फैसला लिया गया कि एफटीए और टीएमएसटी करने के बाद जो लोग घर में बैठे हुए हैं, उनके लिए भी रोजगार की स्थाई व्यवस्था होगी। उनका भी 3 साल का डिप्लोमा कोर्स होगा। इसके बाद स्थाई तौर पर नियोजन किया जाएगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें