WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tata Steel :…और खूबसूरत हुआ एग्रिको क्लब हाउस का रंग रूप, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने पुनरुद्धार कार्य का किया उद्घाटन, महामंत्री सतीश समेत कई पदाधिकारी कार्यक्रम से रहे दूर, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

टाटा स्टील द्वारा बनाई गई व्यवस्था के तहत टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा संचालित एग्रिको क्लब हाउस का रंग रूप बदल चुका है। साढ़े 8 लाख रुपये की लागत से क्लब हाउस का पुनरुद्धार कार्य किया गया है। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी ने क्लब हाउस के नवीनीकरण कार्य का मंगलवार को उद्घाटन किया।

उनके साथ यूनियन पदाधिकारी में डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार, कोषाध्यक्ष अमोद दुबे, उपाध्यक्ष संजय सिंह, अजय चौधरी और शामिल हुए। यूनियन महामंत्री सतीश सिंह के अलावा शाहनवाज आलम, नितेश राज, संजीव तिवारी और श्याम बाबू इस कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

एग्रिको क्लब हाउस की संचालन समिति में प्रमुख चेहरा मनोरंजन कुमार है, जो यूनियन अध्यक्ष के स्वाजातीय है। उद्घाटन में आये यूनियन अध्यक्ष समेत और ऑफिस बेयरर का उनके नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। गुलदस्ता दिया गया। टुन्नू चौधरी ने फीता काटा तो उनके लिए नारे लगाए गए। भोज भात भी हुआ। इसमें यूनियन के एक चौथाई ही कमेटी मैम्बर शामिल हुए।

::: नई व्यवस्था में यह :::

एग्रिको क्लब हाउस का सभागार वातानुकूलित नहीं था। दीवारें भी उदासी का अहसास करा रही थी। अब सभागार में एसी लग गया है, गर्मी में भी ठंडी का अहसास होगा। टाइल्स का भी काम हुआ है। विवाह, जन्मदिन, जनेऊ, सालगिरह जैसे आयोजन में टाटा स्टील के कर्मचारियों को अब और बेहतर सुविधा होगी।

क्लब हाउस में आयोजन के खर्च पर यूनियन का नियंत्रण नहीं

टाटा स्टील ने क्लब हाउस का निर्माण कराया। सोच यह थी कि कंपनी के कर्मचारियों को रियायती दर पर आयोजन स्थल उपलब्ध हो जाय। इसके संचालन का दायित्य टाटा वर्कर्स यूनियन को दिया गया। मकसद था कि क्लब हाउस का संचालन इस तरह होगा कि कर्मचारियों के हितों का कहीं ज्यादा ध्यान दिया जायेगा। कालांतर में हालात यह हो गए थे कि क्लब हाउस तो सस्ती दर पर मिल जाता। बुकिंग के बाद टेंट, बिजली सज्जा, केटरिंग आदि का चार्ज इतना अधिक मांगा जाने लगा कि कर्मचारियों के होश उड़ जाते।

तत्कालीन यूनियन अध्यक्ष पी एन सिंह के पास शिकायत गई कि क्लब हाउस में कामीशनखोरी के कारण किसी तरह के आयोजन का खर्च बेतहाशा बढ़ रहा है। पी एन सिंह ने साफ संदेश दिया कि किसी भी क्लब हाउस में किसी टेंट, बिजली सज्जा या केटरिंग संचालक का एकाधिकार नहीं होगा। हुआ तो संचालन समिति भंग होगी। उन्होंने कुछ संचालन समिति में फेरबदल भी किया। उनके बाद अध्यक्ष बने आर रवि प्रसाद की भी कोशिश रही कि क्लब हाउस में किसी तरह के आयोजन का खर्च हद में रहे। अब टुन्नू चौधरी की बारी है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर