यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के टाटा स्टील प्लांट से प्रतिमाह की तरह इस माह भी टाटा वर्कर्स यूनियन ने टाटा स्टील से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के लिए एक सम्मान सभा का आयोजन शुक्रवार को यूनियन के माईकल जॉन ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित की गई. इसमें प्लांट से 59 सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियो को एक-एक पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया. वहीं सम्मान स्वरूप एक-एक गिफ्ट कूपन भी भेंट किया गया.

टाटा वर्कर्स यूनियन में सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए आयोजित सम्मान सभा का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव श्याम बाबु ने की. इस आयोजित सम्मान सभा के मुख्य अतिथि टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह थे. सर्वप्रथम सतीश कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियो से एक-एक कर उनका कुशलछेम जाना एवं सेवानिवृत कर्मचारियो के लिए यूनियन द्वारा किए गए कार्यों जैसे – पुरी गेस्ट हाउस, बेंजामिन रेस्ट हाउस, कैंसर रेस्ट हाउस आदि सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी.
साथ ही सेवानिवृत कर्मचारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का एक-एक कर जवाब भी दिया. उन्होंने सभी को यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान धन्यवाद ज्ञापन की “रस्म” टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी ने की. इस सभा में इन सभी के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे आदि कई यूनियन नेता उपस्थित थे.


