फतेह लाइव, रिपोर्टर.
दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रमुख स्टेशनों में शुमार टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर अव्यवस्था का आलम बना हुआ है. इसे लेकर जमशेदपुर के लोग रोजाना भारी समस्या का सामना करते हैं. स्टेशन के आउट गेट में रोजाना खासकर रात में जाम से जूझने को मजबूर है. बेटरतीब वाहनों का पड़ाव यहां मुख्य सड़क को घेर लेता है, जिससे यहां गुजरने वाले लोग कठिनाई का सामना करते हैं.
यहां रेलवे ने इन दिनों लाखों की पार्किंग का टेंडर 60 दिनों के लिए किया है. उसके बावजूद मुख्य गेट पर वाहनों की लंबी कतार और आउट गेट पर ऑटो वालों का कब्जा कभी भी बड़ी घटना को दावत देने वाला साबित हो सकता है. यह नजारा दिन में भी देखने वाला होता है. कहने को ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था है, रेल प्रशासन की भी जिम्मेदारी इस समस्या को देखने की है.
सूत्र बताते हैं कि इन सब कारगुजारियों में सभी को मोटा चढ़ावा चढ़ता है, जिस कारण आम जन की परेशानी की कोई भी परवाह नहीं करता. वरीय अधिकारी जब इस कोपभाजन का शिकार होते हैं तो एक्शन दिखता है. मुख्य सड़क पर वाहनों से वसूली होते आसानी से देखा जा सकता है. खैर बता दें कि स्टेशन के इन आउट गेट का अतिक्रमण कभी भी बड़ी दुर्घटना का अंदेशा है, जिससे रेल और जिला प्रशासन की नींद उड़ सकती है.

