WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : कीताडीह से खासमहल रोड की दुकानों में गुरुवार को चलेगा रेलवे का बुलडोजर, मचा हड़कंप, कई दुकानें रात में ही हो गई खाली

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर टाटानगर इंजीनियरिंग विभाग ने टाटानगर स्टेशन चौक से कीताडीह और खासमहल रोड की दुकानों पर गुरुवार को बुलडोजर चलाने की सारी तैयारी कर ली है. जमीन खाली कराने से पहले बुधवार दोपहर और शाम को माइक से घोषणा कर दुकानदारों को तोड़ने की जानकारी दी गई. 

रेलवे की घोषणा किये जाने के बाद स्टेशन इलाके में हड़कंप मच गया. रात 10 बजे तक व्यवसायी दुकान खाली करते हुए देखे गए. गोलपहाड़ी मोड़ पर एक चश्मे की हाई प्रोफाइल दुकान थी. उसे पूर्ण रूप से खाली किया जा चुका था. दुकानों को तोड़ने का अभियान गुरुवार दिन में 10 बजे शुरू होगा. दुकानों से लोगों द्वारा सामान निकाल लेने की उम्मीद है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अभियान के दौरान शांति बनाए रखने के लिए रेलवे द्वारा पुलिस और आरपीएफ को पत्र दिया गया. दंडाधिकारी भी नियुक्त हो गए हैं. मालूम हो कि टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास के तहत रेलवे ने कीताडीह व खासमहल रोड में 32 दुकानों को नोटिस भेजा था. इससे पूर्व 16 जनवरी को 16 दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा जा चुका था. हाईकोर्ट में अर्जी देने से बाकी 16 दुकानें नहीं तोड़ी गई थी , जिसे हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को तोड़ा जाएगा. ये दुकानदार पिछले कई दशक से रेलवे को लीज भर रहे थे, लेकिन स्टेशन के विकास को लेकर उक्त जमीन की आवश्यकता को देखते हुए रेलवे ने लीज लेना बंद कर दिया था, जिसके बाद उक्त दुकानों को तोड़कर जमीन को खाली कराया जाना है, जिससे स्टेशन में बहुत कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर