फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित ठक्कर बापा मध्य विद्यालय, धातकीडीह को जल्द ही मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा। यह जानकारी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने दी। सोमवार को सरयू राय की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक हुई। इस बैठक में छात्र संसद के सदस्य और अभिभावक भी शामिल हुए।

बैठक में यह तय किया गया कि विद्यालय को मॉडल स्कूल के रुप में विकसित किया जाए। मॉडल स्कूल बन जाने पर बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी और ख्याति भी बढ़ेगी। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव बना कर भेजा जाएगा।

यह भी तय हुआ कि स्कूल के सामने के मैदान को बच्चों के खेलने-कूदने के लायक बनाया जाए। यह भी तय हुआ कि विद्यालय में जो यूआरसी का ऑफिस है, उसके लिए अलग से रास्ता निकाला जाए ताकि जो जिले भर से संबंधित लोग आते रहते हैं, उससे विद्यालय के पठन-पाठन में कोई बाधा न हो। अभी पठन-पाठन में बाधा उत्पन्न हो रही है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version