WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Deoghar : पत्रकारों पर हो रहे हमले का एसोसिएशन ही करता है विरोध: प्रविंद पांडेय, AISMJWA की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान चलाने पर हुई चर्चा 

SHARE:

‎देवघर.

रविवार को देवघर के होटल जलसा होमस्टे में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव प्रविंद कुमार पांडेय और रांची प्रमंडलीय अध्यक्ष दिनेश बनर्जी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में ऐसोसिएशन द्वारा देवघर के शहरी और ग्रामीण जिला कमेटी के पत्रकारों के साथ हुई परिचर्चा के दौरान संगठन विस्तार, नि:शुल्क सदस्यता अभियान चलाने व संगठन का प्रचार-प्रसार करने से संबंधित दिशा-निर्देश एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव ने दिए.

अपने संबोधन के दौरान एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय ने कहा कि अक्सर ऐसा देखा जा रहा है कि सच दिखाने और लिखने वाले पत्रकार कुछ भ्रष्ट अधिकारी और दबंगों के निशाने पर रहते हैं. वे बोले अक्सर खबर संकलन के दौरान पत्रकार पर बेवजह दबाव दिया जाता है और खबर संकलन से रोका भी जाता है तो कभी झूठे मुकदमे में फंसाया भी जाता है तब ऐसे में हमारा संगठन ही सबसे पहले मुखर होकर इसका विरोध करता हैै. मौके पर AISMJWA के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मो. इम्तियाज अंसारी ने कहा कि पत्रकार साथी किसी भी संगठन में रहते हुए भी एक साधारण फॉर्म भर कर हमारे एसोसिएशन से नि:शुल्क जुड़ सकते हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads

वहीं देवघर शहरी जिला अध्यक्ष जितन कुमार ने कहा कि वर्तमान में देवघर के सभी पत्रकार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में व्यस्त रहने के कारण काफी कम संख्या में बैठक में शामिल हुए हैं, इसलिए श्रावणी मेला के बाद आपसी समन्वय बनाकर संगठन का विस्तार कर लिया जाएगा.देवघर के शहरी जिला महासचिव चमन कुमार ने श्रावणी मेला के बाद बैठक कर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र का परिसीमन करने का प्रस्ताव रखा.

वहीं देवघर के ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने सभी प्रखंड के स्थानीय पत्रकार को जोड़ने की बात कही. साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रखंडों में हर रविवार पहुंचकर खिचड़ी पार्टी चलाने का प्रस्ताव दिया ताकि एकजुटता बनाई जा सके. वहीं देवघर ग्रामीण जिला महासचिव कृष्णा गोस्वामी ने ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकारों को जोड़ने से संबंधित प्रस्ताव रखा.

बैठक में मुख्य रूप से पत्रकार अवधेश सिंह,पप्पू भारतीय, लालू कुमार यादव, कुलवंत सिंह, रामाकांत मालवीय, सत्यम पांडे व अन्य मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर