Jamshedpur : गोलमुरी में कांग्रेसियों की बैठक, परविंदर सिंह को नया जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर वरीय नेताओं का जताया आभार, नए नेता के हाथों को मजबूत करने की अपील

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में गोलमुरी स्थित कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी अल्पसंख्यक समुदाय से सरदार परविंदर सिंह को दिए जाने की खुशी में एक बैठक की गई.

बैठक में सर्वप्रथम प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, झारखण्ड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, झारखंड के प्रभारी के राजू, झारखंड के पर्यवेक्षक अनंत पटेल, सुंदरी तिर्की, पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह माथारु, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बालमुचू, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार, को धन्यवाद और बधाई दी गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

कांग्रेस पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है एवं उसके संविधान एवं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने जो भी निर्णय लिया है उनके निर्णय का उचित सम्मान करते हुए हम सभी को वर्तमान अध्यक्ष परविंदर सिंह के हाथों को मजबूत करना है. साथ ही कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है.

इस बैठक के इतर फतेह लाइव को दिए विशेष बयान में पूर्व महासचिव सुखदेव सिंह मल्ली ने भी परविंदर सिंह का विरोध करने वालों को सिख विरोधी मानसिकता वाला बताया. उन्होंने अपील की, कि जब भी वरीय नेतृत्व किसी भी समुदाय को अध्यक्ष बनाता था. हम उनके साथ रहते थे, तो उन्हें भी इस घड़ी में परविंदर सिंह के साथ रहना चाहिए और पार्टी हित में उनके हाथों को मजबूत करना चाहिए.

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी गण परविंदर सिंह सोहल, गुरदीप सिंह काके, जसवंत सिंह, जसबीर सिंह पदरी, गुरशरण सिंह, अमरजीत सिंह सैनी, गुरप्रीत सिंह, रविंद्र सिंह, जसवंत सिंह भोमा, रणजीत सिंह कल्लू, हरजिंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, बलविंदर सिंह बिंदर, गुलशन सिंह, रणजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह, मनोहर सिंह, कुलदीप सिंह निक्कू, दीप सिंह, इंद्रजीत सिंह , जगतार सिंह, कमलजीत सिंह, अवतार सिंह, सतनाम सिंह, वरयाम सिंह, दलजीत सिंह , एवं कई कांग्रेसी उपस्थित थे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें