Ghatsila : बड़ाजुड़ी गांव में ‘आदिवासी जुवान जुमिद क्लब’ द्वारा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य समापन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन रहे मुख्य अतिथि

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज घाटशिला प्रखंड के बड़ाजुड़ी गांव में आदिवासी जुवान जुमिद क्लब बड़ाजुड़ी द्वारा आयोजित डांस एवं कंपटीशन ड्रामा प्रतियोगिता का समापन समारोह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर जनसमूह को संबोधित किया

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

और आदिवासी युवाओं के सांस्कृतिक और रचनात्मक विकास की दिशा में इस प्रकार के आयोजनों के महत्व को रेखांकित किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया।

समारोह में विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, प्रमुख सुशीला टुडू, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, कोषाध्यक्ष बाबूलाल मुर्मू, सचिव खुदीराम हेंब्रम, सुशील मार्डी, हम्पा हेम्ब्रम, सुनाराम सोरेन, वकील हेम्ब्रम, सुखलाल हांसदा, बिमल मार्डी, मनसा राम मुर्मू, सनातन भकत, छायारानी साव, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस आयोजन ने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक समृद्धि और युवा प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में कार्य किया।

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर